social organization

150 कलाकारों ने दी कत्थक और भरतनाट्यम की आकर्षक प्रस्तुति

इंदौर। नृत्य सागर कथक केंद्र द्वारा आयोजित नृत्य प्रतियोगिता झंकार में मध्यप्रदेश के 150 उभरते कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में कथक और भरतनाट्यम  में कलाकारों ने एकल और ग्रुप नृत्य की प्रस्तुति दी। इसमें एकल नृत्य प्रतियोगिता में भाविनी कुमावत प्रथम, सनाया आनंद द्वितीय स्थान पर रहीं। ग्रुप डांस में ध्रुपद डांस अकादमी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में 5 वर्षीय मनस्वी राठौर और अनाया सेन ने राधा-कृष्ण के रूप में नृत्य की प्रस्तुति देकर उपस्थित सुधिजनों  द्वारा सराहा गया। कार्यक्रम के अतिथि तनिल पटेल थे। संचालन निकिता गौर ने किया।

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *