Eternal Hinduism

अयोध्या राम मंदिर के द्वितीय स्थापना दिवस पर तुलसी नगर में भव्य प्रभात फेरी, राममय हुआ क्षेत्र

इंदौर(विनोद गोयल) अयोध्या में श्रीराम मंदिर के द्वितीय स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आज प्रातः तुलसी नगर क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास से ओतप्रोत भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। यह प्रभात फेरी तुलसी नगर स्थित अनंतेश्वर धाम के राम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर सरस्वती धाम स्थित राम जानकी मंदिर तक निकाली गई।
प्रातः 5:30 बजे से 7:00 बजे तक निकली इस प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में माताएं, बहनें एवं मातृशक्ति शामिल हुईं। ढोल, झाल और नगाड़ों की गूंज के साथ श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग को राम नाम और भजनों से राममय कर दिया। प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालु श्रीराम और माता सीता के भजनों का सामूहिक गायन करते हुए आगे बढ़े, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस धार्मिक आयोजन में अनंतेश्वर सामाजिक संस्थान के अध्यक्ष सीताराम पाटील, पार्षद प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, तुलसीराम यादव, विनीत मिश्रा, प्रशांत पारे, पंडित हरिओम मंडलोई, संजय झा, पूनम पटेल, धीरज दारपोरकर, संजय नामदेव सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
प्रभात फेरी के माध्यम से श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के आदर्शों—धर्म, मर्यादा और सेवा—को आत्मसात करने का संकल्प लिया। आयोजन ने क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का सुंदर संदेश दिया।

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *