Eternal Hinduism

मालवा मिल अनाज मंडी के पंचमुखी बालाजी धाम पर सौल्लास संपन्न हुई कलश स्थापना

इंदौर(विनोद गोयल) । मालवा मिल अनाज मंडी स्थित श्री पंचमुखी बालाजी धाम मंदिर पर बसंत पंचमी के पावन प्रसंग पर शुक्रवार को लक्ष्मीनारायण, पंचमुखी बालाजी एवं शिव मंदिर के शिखर पर अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापना का अनुष्ठान सौल्लास संपन्न हुआ। कलश स्थापना के पूर्व मालवा मिल अनाज मंदिर परिसर में नूतन कलशों की शोभा यात्रा भी निकाली गई।

मंदिर भक्त मंडल के गिरीश खंडेलवाल एवं राजू अग्रवाल राधे राधे ने बताया कि कलश स्थापना के लिए दो दिवसीय इस महोत्सव में गुरुवार शाम को आरती के पश्चात सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन भी किया गया। इसके साथ ही विद्वान आचार्यों के मार्गदर्शन में कलश स्थापना का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। आज सुबह सुंदर कांड पाठ के विराम के बाद विद्वान आचार्यों द्वारा कलश अभिषेक, कलश स्थापना और दोपहर 1.15 बजे यज्ञ-हवन के साथ कलश स्थापना की विधि परिपूर्ण हुई। जैसे ही तीनों मंदिरों पर एक के बाद एक कलश स्थापित किए गए, समूचा परिसर भगवान के जयघोष से गूँज उठा। इसके पूर्व बैंड बाजों सहित मंदिर परिसर में नूतन कलशों की शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो श्रद्धालु शामिल हुए। देश शाम तक मंदिर परिसर में भंडारा जारी रहा।

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *