Education

सिका स्कूल में खेल दिवस कार्यक्रम का आयोजन

इंदौर। सिका स्कूल , स्कीम नंबर 54 में  वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सिका एजुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष पी. बाबू एवं मुख्य अतिथि भूतपूर्व छात्रा शिवांशी कुशवाह के स्वागत और परिचय के साथ हुई,  जिसमें फूलों से अभिनंदन और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।
खेल गीत ने भऱा उत्साह
एक विशेष खेल गीत ने माहौल को और उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा सातवीं की छात्रा ऋषिका गर्ग ने राष्ट्रीय योग प्रदर्शन कोलकाता में आयोजित योग प्रदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान किया। खेल ड्रिल और विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया , जिसमें बच्चों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। विजेताओं को पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया गया।

खेल भावना को सुदृढ़ बनाने की प्रेरणा
विद्यालय की प्रधानाचार्या सूजा एस. मैथ्यू और मुख्य अतिथि के द्वारा प्रेरणादायक उद्बोधन दिए गए । जिसमें खेल भावना को सुदृढ़ बनाने की प्रेरणा दी गई। अंत में धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम बच्चों में खेल और टीम भावना को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास था।

Shares:
Leave a Reply