NEWS

फैक्ट्री द्वारा रासायनिक एवं गंदा पानी नाले में छोड़ने पर सांवेर एवं कुमेडी क्षेत्र में निगम की कार्रवाई

इंदौर । आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देशानुसार अपर आयुक्त  प्रखर सिंह द्वारा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कुमैड़ी क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से सांवेर रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में औद्योगिक इकाइयों द्वारा किए जा रहे अपशिष्ट जल निस्तारण की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के समय यह पाया गया कि कुछ औद्योगिक इकाइयाँ नियमों का उल्लंघन करते हुए रासायनिक अपशिष्ट जल को सीधे सीवरेज लाइन में प्रवाहित कर रही हैं, जिससे सीवरेज व्यवस्था एवं पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुँचने की संभावना है। इस पर अपर आयुक्त श्री प्रखर सिंह द्वारा तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

कलर केम नामक कंपनी
उक्त निर्देशों के पालन में आज कलर केम नामक कंपनी द्वारा रासायनिक पानी को सीवरेज में छोड़े जाने की पुष्टि होने पर संबंधित कंपनी पर ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) का स्पॉट फाइन लगाया गया। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोहराए जाने पर और कठोर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी गई। इस निरीक्षण एवं कार्रवाई के दौरान झोनल अधिकारी नरेंद्र कुरील, सीएसआई सत्येंद्र सिंह तोमर, ड्रेनेज सब-इंजीनियर श्री सिद्धांत मेहता, बल्क सुपरवाइजर एवं ड्रेनेज सुपरवाइजर सहित विभागीय टीम उपस्थित रही।

इसके साथ ही आयुक्त के निर्देशानुसार जोन क्रमांक 17 वार्ड क्रमांक 19 कुमेडी क्षेत्र में झोनल अधिकारी कुरील के निर्देशन में फैक्ट्री के आउट फॉल चेक किये गए, निरीक्षण में कुमेडी क्षेत्र की फैक्ट्री डिलाइट इनोवेशन द्वारा कचरा नाले में फेंका जा रहा था साथ ही गंदा पानी नाले में छोड़ा जा रहा था l जिसके विरुद्ध सी एस आई आशीष कापसे एवं उपयंत्री सिद्धांत मेहता द्वारा 20 हजार रुपए का स्पॉट फाइन किया गया।

Shares:
Leave a Reply