NEWS

महापौर वार्ड 8 में आयोजित संकल्प से समाधान अभियान शिविर में पहुंंचे

इंदौर । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के निर्देशानुसार शहर के प्रत्येक वार्ड में संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत लगातार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज झोन क्रमांक 20 के वार्ड क्रमांक 8 छिपा बाखल संजीवनी क्लीनिक के पास में संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत शिविर आयोजित किया गया।
नागरिकों से किया संवाद
शिविर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा उपस्थित नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि अशोक चांदू नेता, श्रीमती नीता मुकेश शर्मा, झोनल अधिकारी श्रीमती पल्लवी पाल, सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पीएम स्वनिधि योजना एवं घरेलू कामकाजी महिला योजना के पात्र हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से लाभ वितरण किया गया।

105 से अधिक जन कल्याणकारी योजना
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जी जिनकी सोच से शासन की 105 से अधिक जन कल्याणकारी योजना का लाभ गरीबों को मिले जो योजनाएं गरीबों के लिए है, महिलाओं के सम्मान के लिए है, युवाओं के स्वाभिमान के लिए है और वृद्धो की चिंता करने के लिए तो ऐसी सब योजनाओं का लाभ और इसके अलावा नगर निगम के जो काम है उन समस्याओं को लोगों के घर पर जाकर हल करने का अभियान यह संकल्प से समाधान का अभियान है और इस अभियान को आज वार्ड 8 में सुचारू रूप से संचालित किया गया। इसी उद्देश्य से संपूर्ण शहर में वार्डवार संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से केंद्र एवं राज्य शासन की 105 से अधिक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को एक ही स्थान पर प्रदान किया जा रहा है।

महापौर भार्गव ने कहा कि नगर निगम से जुड़े वे सभी कार्य जो सीधे जनता से संबंधित हैं—जैसे राजस्व प्रविष्टियों में सुधार, जलकर एवं संपत्ति कर से संबंधित समस्याएं, तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ—इन शिविरों के माध्यम से सरलता एवं पारदर्शिता के साथ नागरिकों को उपलब्ध कराया जा रहा है।

Shares:
Leave a Reply