Hotel and Restaurant

एसेंशिया होटल इंदौर को ‘आइकॉनिक लक्ज़री वेडिंग होटल’ का प्रतिष्ठित सम्मान

इंदौर(विनोद गोयल) इंदौर का आतिथ्य क्षेत्र तेजी से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है और इसी क्रम में एसेंशिया होटल इंदौर ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए टाइम्स हॉस्पिटैलिटी आइकॉन्स 2025 – मध्य प्रदेश के अंतर्गत ‘आइकॉनिक लक्ज़री वेडिंग होटल’ का प्रतिष्ठित सम्मान अपने नाम किया है।

उत्कृष्ट मेहमाननवाज़ी
यह सम्मान होटल की उत्कृष्ट मेहमाननवाज़ी, भव्य इंफ्रास्ट्रक्चर और लग्ज़री वेडिंग एक्सपीरियंस देने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। एसेंशिया होटल अपने आधुनिक बैंक्वेट हॉल, प्रीमियम डेकोर, विशाल लॉन स्पेस, हाई-एंड कैटरिंग और पर्सनलाइज़्ड सर्विस के लिए जाना जाता है, जो हर शादी को रॉयल और यादगार बना देता है।

शहर में डेस्टिनेशन वेडिंग, ग्रैंड रिसेप्शन, प्री-वेडिंग फंक्शंस और कॉर्पोरेट आयोजनों के लिए यह होटल तेजी से पहली पसंद बनकर उभरा है। यहां की प्रोफेशनल इवेंट टीम हर आयोजन को थीम-बेस्ड और कस्टमाइज़्ड अंदाज़ में तैयार करती है, जिससे मेहमानों को लक्ज़री के साथ घरेलापन भी महसूस होता है।

परफेक्ट बनाने के लिए दिल से मेहनत करती है टीम
इस उपलब्धि पर होटल के जनरल मैनेजर शिवेंद्र सिंह परिहार ने कहा, “‘आइकॉनिक लक्ज़री वेडिंग होटल’ का यह सम्मान हमारे लिए बेहद गर्व की बात है। हमारी पूरी टीम हर आयोजन को परफेक्ट बनाने के लिए दिल से मेहनत करती है। मेहमानों का भरोसा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और हम आगे भी इंदौर में वेडिंग और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि एसेंशिया होटल का लक्ष्य केवल आयोजन स्थल उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि हर मेहमान को ऐसा अनुभव देना है जिसे वे जीवनभर याद रखें। टाइम्स हॉस्पिटैलिटी आइकॉन्स 2025 में मिली यह उपलब्धि न केवल एसेंशिया होटल की उत्कृष्ट सेवाओं को रेखांकित करती है, बल्कि इंदौर को देश के उभरते वेडिंग और लक्ज़री हॉस्पिटैलिटी हब के रूप में भी मजबूत पहचान दिलाती है।

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *