Popular

Devasthan (temple)

विद्याधाम पर शिवरात्रि महोत्सव प्रारंभ, 15 को होगी चारों प्रहर पूजा

इंदौर।  विमानतल मार्ग स्थित श्री श्रीविद्याधाम पर महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सानिध्य एवं आचार्य पं. राजेश शास्त्री के निर्देशन में गत 6 फरवरी से चल रहे शिव नवरात्र महोत्सव में प्रतिदिन सुबह 9.30 से दोपहर 1.30 बजे तक 31 विद्वानों द्वारा लघु रूद्र का अनुष्ठान किया जा रहा है।

आश्रम परिवार के सुरेश शाहरा, पं. दिनेश शर्मा एवं राजेंद्र महाजन ने बताया कि अनुष्ठान में प्रत्येक दिन दूध, दही, शहद, गन्ने के रस एवं घी सहित अन्य पदार्थों से भगवान शिवाशिव का अभिषेक हो रहा है। मुख्य महापर्व 15 फरवरी शिवरात्रि को मनाया जाएगा जिसमें चारों प्रहार भगवान शिव की पूजा होगी तथा भक्तों के लिए भगवान शिव पार्वती का मनोहारी श्रृंगार दर्शन भी किया जाएगा। भक्तों के लिए फलाहार प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की जा रही है।

Shares:

Popular

Popular

Leave a Reply