Eternal Hinduism

जयगुरुदेव आश्रम स्थापना महोत्सव आज से , देशभर से हजार अनुयायियों का जमावड़ा

इंदौर (विनोद गोयल)।  जयगुरुदेव आश्रम (मिर्जापुर) इन्दोैर पर 14 फरवरी से 16 फरवरी 26 तक मन्दिर स्थापना पर्व मनाया जा रहा है, देश भर के अनुयायियों का जमावड़ा आश्रम में दो दिनों से चला रहा है,आश्रम परिसर जगमग रोशनी से अदभुद नजारा अद्भुत अनुपम चला रहा है।

बाबा जयगुरुदेव ने 19 फरवरी 2012 को खितौरा आश्रम पर अध्यक्ष  चतरसिंह राजावत को आदेश दिया था कि इंदौर हमारी बहुत बड़ी संगत है ,हमारी कुटिया बननी चाहिए।गुरु महाराज के आदेश अनुसार ही कुटिया मंदिर की स्थापना की गईं है।प्रति वर्ष 14,15 फरवरी को स्थापना पर्व आश्रम पर मनाया जाता है।कार्यक्रम में सतसंग, सुमिरन, ध्यान, भजन होगा।अन्य प्रांतों, जिलों व नगर से बड़ी संख्या में सतसंगी प्रेमीजन उपस्थित होंचुके है। 15 फरवरी को विशाल रेली सामाजिक संदेश के साथ निकाली जावेगी।

10हजार भक्तों की प्रसादी
आश्रम स्थापना महोत्सव के पहले दिन 14 फरवरी को  10हजार से ज्यादा भक्तों के की प्रसाद बनाई जा रही है, 50से ज्यादा महाराज अपने सहयोगियों के साथ जूटे हुए है।

500से ज्यादा सेवादारों की वृहद टीम
आश्रम परिसर में स्थापना महोत्सव की तैयारिया 1महीने से चल रही है, भोजन आवास, यातायात, संगत आदि 30 से ज्यादा अलग अगल समूह तो जंबो टीम व्यवस्था संचालन में 500से ज्यादा सेवादार लगे हुए है।

Shares:
Leave a Reply