Politics

20 कांग्रेसियों पर दंगा सहित आठ धाराओं में FIR,कांग्रेस कार्यालय पर हुए फसाद में एकतरफा कार्रवाई

AI समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया और पत्थर भी चले, जिसमें युवा मोर्चा की शिकायत पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे, पार्षद राजू भदौरिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनाली में मिमरोट, युवा मोर्चा अध्यक्ष दौलत पटेल, अमन बजाज, संजय बाकलीवाल, विवेक खंडेलवाल, गिरीश जोशी, महक नागर, सादिक खान, निखिल वर्मा, दानिश खान, शैलू सेन, आकाश निजामपुर कर जाकिर जग्गू नफीस गब्बर परवेज खान और जुनैद पर नाम जड़ कैसे हुआ है इसके अलावा अन्य अज्ञात कार्यकर्ताओं पर भी प्रकरण दर्ज किया गया है, जिनकी पहचान होने पर नाम जोड़े जाएंगे।
पंढरीनाथ पुलिस ने बीएस की धारा 115 (2), 117(2 ), 189(1), 189(4 ), 189(9 ), 191 (1), 296 (ए) और 61(2) के तहत केस दर्ज किए गए हैं। यह सभी धाराएं संगठित होकर दंगा करने, किसी को नुकसान पहुंचाने जैसे अपराध से जुड़ी है।

Shares:
Leave a Reply