Culture and society

नंदानगर अग्रवाल सांस्कृतिक मंच का रंगारंग फाग महोत्सव कल, पहला न्योता खजराना गणेश को दिया

इंदौरी(विनोद गोयल)।  श्री अग्रवाल सांस्कृतिक मंच नंदानगर के तत्वावधान में रंगारंग फाग महोत्सव का दिव्य आयोजन शनिवार 28 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव का पहला न्योता गुरुवार को खजराना गणेश एवं कुलदेवी महालक्ष्मी को संस्था के समन्वयक गणेश गोयल, विजय मित्तल, अजय मित्तल एवं सोनू अग्रवाल के मार्गदर्शन में समर्पित किया गया।

फाग महोत्सव में अनेक कलाकार होली से जुड़े मधुर गीतों, भजनों एवं संकीर्तन सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे। खजराना गणेश एवं कुलदेवी महालक्ष्मी को निमंत्रण समर्पित करने और महाआरती में संजय अग्रवाल, अश्विन गोयल, सत्यप्रकाश अग्रवाल काका, अरुण गोयल, राकेश अग्रवाल, वीरेन्द्र अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, मनोहर अग्रवाल, अक्षय मित्तल, सुरेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, विनय गुप्ता एवं नागेन्द्र सिंघल सहित मंच के प्रमुख सहयोगी साथी उपस्थित रहे। इस मौके पर सोनू अग्रवाल ने प्रतिमाह एक धार्मिक सांस्कृतिक आयोजन करने का संकल्प दिलाया। समन्वयक गणेश गोयल, विजय मित्तल, अजय मित्तल एवं सोनू अग्रवाल ने फाग महोत्सव का ब्यौरा देते हुए समाज बंधुओं से आग्रह किया कि वे सपरिवार इस रंगारंग उत्सव में भागीदार बनें।

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *