Events

होलीब्रेशन 8.0 का भव्य आयोजन Dastoor Delite में धूमधाम से संपन्न

इंदौर | इंदौर में होली के पावन अवसर पर शहर के सबसे बड़े और बहुप्रतीक्षित कलर फेस्ट होलीब्रेशन 8.0 का आयोजन Dastoor Delite में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। होली के दिन आयोजित इस मेगा इवेंट ने शहरवासियों को रंग, संगीत और मनोरंजन से भरपूर अविस्मरणीय अनुभव दिया।
होलीब्रेशन ने अपने 8वें सीज़न के साथ एक बार फिर साबित किया कि यह इंदौर का सबसे प्रीमियम और ग्रैंड होली कार्निवल है। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ यह आयोजन पूरे दिन रंगों और मस्ती से सराबोर रहा। कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएँ:हाई-एनर्जी डीजे परफॉर्मेंस ,रेन डांस ज़ोन
,सुरक्षित एवं ऑर्गेनिक गुलाल,,लाइव एंटरटेनमेंट और एंगेजमेंट एक्टिविटीज़, बच्चों के लिए विशेष ज़ोन,बेहतरीन फूड एवं हॉस्पिटैलिटी व्यवस्था थी।

रंगों की बौछार, म्यूज़िक की गूंज
हजारों लोगों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया और परिवार एवं मित्रों के साथ होली का आनंद उठाया। रंगों की बौछार, म्यूज़िक की गूंज और उत्साहित भीड़ ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। होलीब्रेशन 8.0 ने इंदौर में 8 सफल वर्षों की अपनी यात्रा को और भी यादगार बना दिया। आयोजकों ने सभी पार्टनर्स, स्पॉन्सर्स, मीडिया सहयोगियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह आयोजन ऐतिहासिक सफलता बन सका।

होली का यह पर्व जहां बुराई पर अच्छाई की जीत और भाईचारे का संदेश देता है, वहीं होलीब्रेशन 8.0 ने भी एकता, सकारात्मकता और खुशियों का संदेश पूरे शहर में फैलाया।

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *