इंदौर(कृष्णा पुरोहित)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर आधारित प्रेरक फिल्म ‘शतक’ के प्रदर्शन के दौरान एक खास दृश्य देखने को मिला। प्रदेश के वरिष्ठ नेता और मंत्री Kailash Vijayvargiya स्वयंसेवकों के साथ जमीन पर बैठकर फिल्म देखते नजर आए। इस दौरान पूरे हॉल में राष्ट्रभक्ति और समर्पण का माहौल बन गया।

संघ शताब्दी वर्ष पर अदभूत प्रस्तुति
इंदौर में भारतीय जनता पार्टी परिवार के सदस्यों के साथ आयोजित इस विशेष प्रदर्शन में Rashtriya Swayamsevak Sangh के 100 वर्षों की प्रेरक यात्रा को बड़े ही प्रभावी तरीके से पर्दे पर प्रस्तुत किया गया। फिल्म में संघ की उस तप, त्याग और अनुशासन की परंपरा को दर्शाया गया है, जिसने बीते एक शताब्दी में समाज जीवन को गहराई से प्रभावित किया है।
राष्ट्रसेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश
मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि संघ ने पिछले सौ वर्षों में लाखों स्वयंसेवकों को राष्ट्रसेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश दिया है। ‘शतक’ फिल्म उसी राष्ट्रीय चेतना और समर्पण की प्रेरणादायक गाथा को सजीव रूप में प्रस्तुत करती है, जो हर व्यक्ति को देश के प्रति कर्तव्य निभाने की प्रेरणा देती है।

इस मौके पर Kalu Singh Thakur (धारमपुरी विधायक) सहित भाजपा परिवार के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और फिल्म के कई दृश्यों पर जोरदार तालियां भी गूंजी। कार्यक्रम ने न सिर्फ संघ की सौ वर्षों की यात्रा को यादगार बनाया, बल्कि राष्ट्रसेवा के भाव को भी एक बार फिर जीवंत कर दिया।


