RajasthanCulture and society

श्रीजी के हनुमानजी, नाथद्वारा में भव्य लोकार्पण 🚩

राजस्थान के नाथद्वारा में 131 फीट ऊंची भव्य हनुमान प्रतिमा का लोकार्पण राम नवमी के पावन अवसर पर किया गया। उद्घाटन के बाद अब इस दिव्य प्रतिमा को ‘श्रीजी के हनुमानजी’ के नाम से जाना जा रहा है।


गिरिराज पर्वत पर करीब 500 फीट की ऊंचाई पर स्थापित यह प्रतिमा दुनिया की प्रसिद्ध शिव प्रतिमा विश्वास स्वरूपम के सामने स्थित है। लगभग 150 टन वजनी इस प्रतिमा पर विशेष गोल्डन कोटिंग की गई है, जिसके लिए थाइलैंड से खास रंग मंगवाया गया, ताकि इसकी चमक लंबे समय तक बनी रहे। यह प्रतिमा करीब 30 किलोमीटर दूर से भी दिखाई देगी।

निर्माण के दौरान लगातार 3 वर्षों तक प्रतिदिन सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, जिससे पूरे स्थल को आध्यात्मिक ऊर्जा से जोड़े रखा गया। यह दक्षिणमुखी प्रतिमा प्रभु श्रीनाथजी और शिव प्रतिमा की ओर प्रणाम मुद्रा में स्थापित की गई है।

मान्यता है कि जब श्रीनाथजी ब्रज से मेवाड़ आए, तब देवी-देवता भी उनकी सेवा के लिए साथ पधारे थे। इसी आस्था के तहत गिरिराज पर्वत पर हनुमानजी की स्थापना की गई है।

 


शास्त्रों के अनुसार दक्षिणमुखी हनुमान प्रतिमा को अत्यंत फलदायी और रक्षक माना जाता है। इस स्थापना का मुख्य उद्देश्य स्वामी भक्ति और आध्यात्मिक संरक्षण को सुदृढ़ करना है।

Shares: