NEWS

इंदौर में ‘बेक्सा’ ज्वेलरी शोरूम का भव्य शुभारंभ बढ़ती सोने की कीमतों के बीच इमिटेशन ज्वेलरी बना ग्राहकों की पहली पसंद

इंदौर में ‘बेक्सा’ ज्वेलरी शोरूम का भव्य शुभारंभ

बढ़ती सोने की कीमतों के बीच इमिटेशन ज्वेलरी बना ग्राहकों की पहली पसंद

इंदौर। शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र सपना-संगीता रोड पर इमिटेशन एवं फैशन ज्वेलरी के नए शोरूम ‘बेक्सा’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक, फैशन प्रेमी और ज्वेलरी कारोबार से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

‘बेक्सा’ शोरूम में महिलाओं के लिए ट्रेडिशनल, मॉडर्न, ब्राइडल और पार्टी वियर सहित हर तरह की आकर्षक इमिटेशन ज्वेलरी उपलब्ध कराई गई है। शोरूम का उद्देश्य ग्राहकों को कम कीमत में ट्रेंडी और प्रीमियम डिजाइन उपलब्ध कराना है।

शोरूम के फाउंडर सौरव सिंह तोमर ने बताया कि वर्तमान समय में लगातार बढ़ रही सोने की कीमतों को देखते हुए लोगों का रुझान इमिटेशन ज्वेलरी की ओर तेजी से बढ़ा है। इसी सोच के साथ ‘बेक्सा’ की शुरुआत की गई है, ताकि ग्राहकों को स्टाइलिश और किफायती विकल्प एक ही स्थान पर मिल सकें।

उन्होंने कहा, “आज महिलाएं हर अवसर पर अलग और आकर्षक ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में इमिटेशन ज्वेलरी उन्हें फैशन के साथ बजट का संतुलन भी देती है। हमारा प्रयास है कि ग्राहकों को लेटेस्ट डिजाइंस और बेहतर क्वालिटी उचित कीमत में उपलब्ध कराई जाए।”

शोरूम में नेकलेस सेट, इयररिंग्स, चूड़ियां, ब्राइडल कलेक्शन, ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी और वेस्टर्न डिजाइन की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। लॉन्च अवसर पर विशेष ऑफर्स भी रखे गए, जिनका ग्राहकों ने उत्साहपूर्वक लाभ उठाया।

Shares: