श्री अग्रसेन क्लब द्वारा अधिक मास की चतुर्थी का सामूहिक उद्यापन सम्पन्न हुआ।
इंदौर ।श्री अग्रसेन क्लब द्वारा अधिक मास की चतुर्थी का सामूहिक उद्यापन सम्पन्न हुआ।
श्री अग्रसेन क्लब के संस्थापिका राधा देवी मित्तल, निखिल शीतल अग्रवाल, पुष्पा ऐरन, कमल किशोर गर्ग, ऊषा बंसल के मार्गदर्शन में श्री अग्रसेन क्लब द्वारा आज 51 महिलाओं का अधिक मास की चतुर्थी का सामूहिक उद्यापन कच्छ पाटीदार भवन नौलखा काम्प्लेक्स के सामने कराया गया । जिसमें वैश्य समाज की 900 से ज्यादा महिलाएं एकत्रित शामिल हुई।
बहनों ने सेल्फी जोन मे फोटो खिंचवाया, तंबोला खेला, क्विज कंपटीशन में भाग लिया। बेस्ट मेहंदी, बेस्ट ड्रेस अप, बेस्ट कपल प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें महिलाओं ने आकर्षक पुरस्कार जीते। पुरस्कार का वितरण समाजसेवी भाई राजेंद्र गोयल (समाधान), प्रयोग शेरली गर्ग, निखिल शीतल अग्रवाल, मुकेश कुमकुम बृजवासी, शुभम प्रियंका अग्रवाल, विनोद मीना अग्रवाल ने विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए ।
उपस्थित हुई 900 से ज्यादा महिलाओं को संस्था श्री अग्रसेन क्लब परिवार की ओर से आकर्षक गिफ्ट कश्मीरी चूड़ियां दी गई ।
उद्यापन कर रही महिलाएं सज धज कर रही थी उन्होंने दोहे बोलकर वाह-वाही बटोरी
कार्यक्रम की कमान मीना नारायण गोयल, गजेंद्र रिंकू अग्रवाल, उमेश सपना मंगल, विनोद सीमा अग्रवाल, प्रकाश अंजली बंसल, आशीष वंदना मित्तल, राकेश रश्मि अग्रवाल, दीपक सुषमा अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, गायत्री नंदकिशोर अग्रवाल, लता हुकमचंद अग्रवाल, विनीता सुनील गुप्ता, नीरज सपना मित्तल ने संभाली ।
कार्यक्रम का संचालन नीता राजेंद्र अग्रवाल ने किया एवं आभार राकेश प्रीति गोयल ने माना।


