NEWS

मारवाड़ी माहेश्वरी प्रगति मंडल की मेजबानी में मनोरमागंज स्थित गीता भवन पर रविवार 7 जून से सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन

माहेश्वरी समाज की अग्रणी संस्था मारवाड़ी माहेश्वरी प्रगति मंडल की मेजबानी में मनोरमागंज स्थित गीता भवन पर रविवार 7 जून से सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन

इंदौर, माहेश्वरी समाज की अग्रणी संस्था मारवाड़ी माहेश्वरी प्रगति मंडल की मेजबानी में मनोरमागंज स्थित गीता भवन पर रविवार 7 जून से सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मंडल के रामकिशोर राठी, मंत्री मनोज धूत एवं प्रचार मंत्री प्रकाश लखोटिया ने बताया कि वृन्दावन के जगदगुरु श्री गोपेश्वर चेतन्य महाराज के श्रीमुख से 13 जून तक प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक भागवत कथामृत की वर्षा होगी। शुक्रवार को इस दिव्य महोत्सव का पहला न्योता मंडल के पदाधिकारियों ने खजराना गणेश को समर्पित किया। इस अवसर पर समाजसेवी श्याम कोठारी, कपिल लाहोटी, ओम बंग, रामअवतार पलोड़, प्रवीण बियाणी, अशोक सोनी, विजय खटोड, उषा खटोड, सुनिता लाहोटी, अनु राठी, चंदा धूत सहित बड़ी संख्या में मंडल से जुड़े समाज बंधुओं ने महोत्सव के निर्विघ्न सम्पन्न होने की प्रार्थना की। कथा के दौरान विभिन्न प्रसंगानुसार उत्सव भी मनाए जाएँगे, जिनकी व्यापक तैयारियों भी की गई है।

 

Shares: