NEWS

माहेश्वरी सतरंगी सखी संगठन की बहनों ने धूमधाम से मनाया कान्हा महोत्सव, उतर आई बृज की संस्कृति

 

माहेश्वरी सतरंगी सखी संगठन की बहनों ने धूमधाम से मनाया कान्हा महोत्सव, उतर आई बृज की संस्कृति

श्री अन्नपूर्णा क्षेत्र माहेश्वरी सतरंगी संगठन के तत्वावधान में हुआ मनोहारी आयोजन

इन्दौर। श्री अन्नपूर्णा क्षेत्र माहेश्वरी सतरंगी सखी संगठन के तत्वावधान में रिंग रोड, स्कीम 71 स्थित सुरुचि गार्डन में कान्हा महोत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया जिसमें श्रीमती शारदा-प्रकाश अजमेरा एवं विनिता-मनीष काबरा के आतिथ्य में महिलाओं ने भगवान कृष्ण की लीलाओं और बृज की अनूठी संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को सम्मोहित बनाए रखा।

संगठन की अध्यक्ष रूचि सोमानी और सचिव नेहा भल्लिका ने बताया कि कान्हा महोत्सव संग भादौ मेले में विभिन्न प्रकार के स्टाल्स एवं विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टाल भी लगाए गए। संगठन की संरक्षक सुनीता जाखेटिया, सरिता सोडानी एवं पूजा तोतला के मार्गदर्शन में आशा झंवर और अनिता साबू सहित संगठन की बहनों ने राधाकृष्ण संग महारास, मैया यशोदा और कान्हा के फैशन शो, भजन, अन्ताक्षरी और भगवान कृष्ण की मनोहारी झांकियों की स्पर्धा जैसे आयोजनों में भी बहनों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और पुरस्कार भी जीते। इस आयोजन के माध्यम से संगठन से जुडी सखियों ने भारतीय संस्कृति, भक्ति और उत्सव की आनंदमयी भावना में रच-बसकर कान्हा महोत्सव का आनंद लिया। अतिथियों ने भी इस सुंदर आयोजन के लिए संगठन की पदाधिकारियों का अभिनन्दन किया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह रूचि सोमानी, नेहा भल्लिका, आशा झंवर एवं अनिता साबू ने भेंट किए।

 

 

Shares: