NEWS

श्रद्धा सुमन सेवा समिति द्वारा हंसदास मठ पर श्राद्ध पक्ष में निःशुल्क तर्पण महोत्सव 26 से

श्रद्धा सुमन सेवा समिति द्वारा हंसदास मठ पर श्राद्ध पक्ष में निःशुल्क तर्पण महोत्सव 26 से

प्रतिदिन स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों एवं होल्कर शासकों के लिए भी तर्पण होगा – विभिन्न समितियों का गठन

इंदौर,। श्रद्धा सुमन सेवा समिति द्वारा अपनी 26 वर्ष पुरानी परंपरा का निर्वाह करते हुए इस वर्ष भी शनिवार, 26 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक श्राद्ध पक्ष के दौरान एयरपोर्ट रोड स्थित प्राचीन हंसदास मठ पर निःशुल्क तर्पण अनुष्ठान एवं 3 से 9 अक्टूबर तक पितृ मोक्षदायी भागवत का आयोजन प्रख्यात भागवताचार्य पं. पुष्पानंदन पवन तिवारी के मुखारविंद से होगा। बुधवार को आयोजित समिति की बैठक में विभिन्न समितियों का गठन करने के साथ ही हंसदास मठ के महामंडलेश्वर श्रीमहंत स्वामी रामचरणदास के सानिध्य एवं महामंडलेश्वर महंत पवनदास महाराज के मार्गदर्शन में अनुष्ठान को सार्थक एवं सफल बनाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर पहला न्योता गणेशजी को समर्पित किया गया। यह निशुल्क तर्पण महोत्सव समिति के संस्थापक ब्रह्मलीन मोहनलाल सोनी की प्रेरणा से प्रतिदिन सुबह 8 से 10 बजे तक होगा।

समिति के अध्यक्ष हरि अग्रवाल, राजेन्द्र सोनी एवं राजेन्द्र गर्ग ने बताया कि 26 सितम्बर को सुबह 8 बजे निःशुल्क तर्पण का शुभारंभ संतों के सानिध्य में होगा। भागवताचार्य पं. पुष्पानंदन पवन तिवारी प्रतिदिन यहां साधकों को निशुल्क तर्पण कराएंगे। जिन साधकों को अपने दिवंगत पितरों की मृत्यु की तिथि ज्ञात है वे उस तिथि के दिन सुबह 8 बजे तक घर से स्नान कर, सफेद कुर्ता-पायजामा अथवा धोती-कुर्ता पहनकर हंसदास मठ पहुंच जाए, जहां सभी सामग्री निशुल्क उपलब्ध रहेगी। जिन साधकों को अपने पितरों की मृत्यु तिथि ज्ञात नहीं है, वे 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या तिथि पर आकर तर्पण कर सकेंगे। इस बार श्राद्ध पक्ष 15 दिनों का ही है, क्योंकि एक तिथि का क्षय माना गया है। बैठक में समिति के महासचिव डॉ. चेतन सेठिया, महेंद्र विजयवर्गीय, मुरलीधर धामानी, अशोक गोयल, विनय जैन, शंकरलाल वर्मा, अशोक बंग, आशीष जैन, उमेश गहलोत, कैलाश सोनी भामा, ओमप्रकाश सोनी भामा, हनुमान प्रसाद सारडीवाल, राजकुमारी मिश्रा, पुष्पा यादव, सीमा सेन, गीता विजयवर्गीय, सुश्री किरण ओझा, लता सोनी, लक्ष्मी गर्ग सहित अनेक महानुभाव उपस्थित थे जिन्होंने भगवान गणेश के जयघोष के बीच इस अनुष्ठान की सफलता के लिए संकल्प व्यक्त किया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि निशुल्क तर्पण के लिए आने वाले साधकों को बैठने के लिए समिति की ओर से आसन, पवित्र गंगाजल, दूध, सफ़ेद पुष्प, तिल-जौ, थाली, लौटा एवं प्लेट आदि सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। हंसदास मठ पर गोसेवा, ब्राह्मण सेवा, संत सेवा सहित सभी शास्त्रोक्त व्यवस्थाएं भी निशुल्क उपलब्ध रहेगी। तर्पण के पश्चात हंसदास मठ पर ही गौसेवा एवं अन्य सभी तरह के दान आदि की व्यवस्था भी सुलभ रहेगी। अनुष्ठान में पितरों के तर्पण के अलावा प्रतिदिन होल्कर राज्य के शासकों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, देश के लिए शहीद होने वाले जवानों एवं अन्य ज्ञात-अज्ञात दिवंगतों के प्रति भी तर्पण की क्रियाएं होंगी। सभी तरह की व्यवस्थाएं आम लोगों के लिए पूरी तरह निशुल्क रहेंगी। प्रतिदिन खीर प्रसाद का वितरण भी होगा। तर्पण के साथ पितृ मोक्षदायी भागवत का आयोजन भी हंसदास मठ पर 3 से 9 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तक होगा। कथा में कालूराम–श्यामा पटेल दम्पत्ति मुख्य यजमान मनोनीत किए गए हैं जो स्व. छोगालाल पटेल, मातुश्री स्व. संपत बाई पटेल एवं शुभम पटेल की पावन स्मृति में यह आयोजन करेंगे।

 

 

Shares: