हवा बंगला कैट रोड पर हरिधाम में चल रहे निशुल्क योग शिविर का समापन
बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं चमेलीदेवी योग केंद्र के तत्वावधान में आज से 20वां नियमित केंद्र शुरू होगा
इंदौर। बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं चमेलीदेवी योग केंद्र के तत्वावधान में कैट रोड हवा बंगला स्थित हरिधाम आश्रम पर चल रहे तीन दिवसीय मेगा योग शिविर का समापन बुधवार को योगाचार्य मनोज गर्ग के निर्देशन में योग प्रशिक्षक भावना जायसवाल, आशा जैन, सुरभि मालवीय, दिव्या चौहान, सरिता सेंगर एवं मोनिका दुबे द्वारा योग की विभिन्न विधाओं के प्रशिक्षण के साथ महंत शुकदेव दास महाराज के सानिध्य में हुआ। शिविर में 250 से अधिक महिला-पुरुषों ने दुपट्टा योग, योग और माइंडफुल गेम की जोड़ी, ब्लाइंड फोल्ड, फेशियल योग, थपकी योग, त्राटक सहित सात तरह के योग एवं ध्यान का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रारम्भ में शिविर संयोजक किशोर गोयल, राजेश बंसल ने अतिथियों की अगवानी की और समाजसेवी विनोद अग्रवाल एवं प्रेमचंद गोयल की प्रेरणा से शहर में चल रहे 19 निशुल्क योग शिविरों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर समाजसेवी एवं छवि वेलफेयर सोसायटी के प्रमुख गोपाल गोयल एवं अन्य पदाधिकारी अतिथि के रूप में उपस्थित थे। शिविर के समापन अवसर पर अनेक साधकों ने हास्य योग के साथ ही आँखे बंद कर नए अनुभव के साथ ध्यान योग का प्रशिक्षण प्राप्त किया और अपने अनुभव साझा किए। संयोजक किशोर गोयल ने बताया कि अब गुरुवार से यहाँ प्रतिदिन नियमित निशुल्क योग कक्षाएं प्रारम्भ हो जाएंगी जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और हरिधाम के वेदपाठी बटुक भी नियमित रूप से शामिल होंगे। योग कक्षाएं प्रतिदिन सुबह 6 से 8 बजे तक चलेगी और यह शहर का 20वां निशुल्क योग शिविर होगा। इन नियमित कक्षाओं में भी सातों तरह के योग एवं ध्यान का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
संलग्न चित्र : बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं चमेलीदेवी योग केंद्र के तत्वावधान में हरिधाम आश्रम पर चल रहे तीन दिवसीय योग शिविर के समापन पर साधकों के साथ योगाचार्य मनोज गर्ग एवं वेदपाठी बटुक तथा हरिधाम के महंत शुकदेवदास।
श्री संपादकजी दैनिक
की ओर सादर प्रकाशनार्थ
भवदीय
(किशोर गोयल)
संयोजक
————————————–0000—————————————


