NEWS

हंसदास मठ पर श्रीमहंत रामरतनदास महाराज की तिथि पर श्राद्ध एवं तर्पण 

 

हंसदास मठ पर श्रीमहंत रामरतनदास महाराज की तिथि पर श्राद्ध एवं तर्पण

इंदौर, । एयरपोर्ट रोड, पीलिया खाल स्थित प्राचीन हंसदास मठ पर मंगलवार को ब्रह्मलीन श्रीमहंत रामरतनदास महाराज की तिथि पर तर्पण एवं श्राद्ध का शास्त्रोक्त आयोजन मठ के अधिष्ठाता हंसपीठाधीश्वर श्रीमहंत स्वामी रामचरणदास महाराज के सानिध्य में किया गया।

महामंडलेश्वर महंत पवनदास महाराज ने बताया कि ब्रह्मलीन स्वामी रामरतनदास महाराज के आशीर्वाद से ही मठ के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। वर्ष 1993 में एकादशी एवं शुक्ल पक्ष, उत्तरायण सूर्य एवं पुष्य नक्षत्र जैसे दिन 98 वर्ष की आयु में उनका महाप्रयाण हुआ था। मंगलवार को उनकी तिथि पर महंत रामबालक दास रामायणी, महामंडलेश्वर राधे राधे बाबा, भागवताचार्य पं. पुष्पानंदन पवन तिवारी, महामंडलेश्वर मंगलदास खाकी, महंत योगेश्वरदास, महंत प्रभुदास, महंत विजयरामदास, महंत यजत्रदास, तिलक बाबा, दिनेश दास एवं अमित दास सहित एक दर्जन से अधिक संतों और विद्वानों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि समर्पित की। इस अवसर पर संतों के लिए भोजन सेवा एवं परंपरागत रस्में भी सम्पन्न की गई। हंसदास संस्कृत विद्यापीठ के बालकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से उनके प्रति तर्पण विधि संपन्न की। संतों-विद्वानों ने उनके सेवाकार्यों से जुड़े प्रेरक संस्मरण सुनाए। उन्होंने 10 वर्षों तक तिरुपति बालाजी में रहते हुए शास्त्रों का अध्ययन भी किया था।

 

 

Shares: