Popular

NEWS

विद्याधाम पर नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ,सग्रहमख शतचंडी महायाग होगा

विद्याधाम पर नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ,सग्रहमख शतचंडी महायाग होगा

प्रतिदिन सुबह संध्या वंदन, वेद पाठ, षोडशोपचार पूजन, शाम को सहस्त्रार्चन अवम महाआरती

इंदौर,। विमानतल मार्ग स्थित श्री श्रीविद्याधाम पर शारदीय नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ रविवार 11 अक्टूबर को ध्वज वन्दन, घट स्थापना, माँ पराम्बा के षोडशोपचार पूजन-अभिषेक एवं श्रृंगार आरती के साथ होगा। महोत्सव में महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सानिध्य में 11 से 20 अक्टूबर तक सग्रहमख शतचंडी महायाग एवं ललिता सहस्त्रनामावली से सहस्त्रार्चन सहित विभिन्न अनुष्ठान होंगे।

आश्रम परिवार के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश शाहरा, महामंत्री पं. दिनेश शर्मा, मंत्री सुश्री उमा शुक्ला एवं राजेन्द्र महाजन ने बताया कि शारदीय नवरात्र महोत्सव की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। महोत्सव में ललिता पंचमी के उपलक्ष्य में 15 अक्टूबर को ललिता सहस्त्र नामावली से माँ को प्रिय व्यंजनों की विशेष आहुतियाँ प्रदान की जाएगी। 20 अक्टूबर को विजया दशमी पर इस महायाग की पूर्णाहुति होगी। नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन सुबह 6.30 बजे संध्या वन्दन, 7.30 बजे वेद पाठ एवं षोडशोपचार पूजन, 8.30 बजे श्रृंगार आरती, 9 से 12 बजे तक सग्रहमख महायज्ञ, दोपहर 2 बजे दुर्गापाठ एवं शतचंडी महायज्ञ, शाम 5 बजे ललिता सहस्त्रनामावली से सहस्त्रार्चन तथा शाम 8.30 बजे महाआरती के आयोजन होंगे। इस दौरान प्रतिदिन माँ पराम्बा भगवती का नित्य नूतन और मनोहारी श्रृंगार भी होगा।

 

 

Shares:

Popular

Popular