अन्नपूर्णा क्षेत्र अग्रवाल महासंघ रणजीत हनुमान से पुखराज पैलेस तक कल निकालेगा प्रभातफेरी
इंदौर। श्री अन्नपूर्णा क्षेत्र अग्रवाल महासंघ के तत्वावधान में पितृ पुरुष महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में रविवार 11 अक्टूबर को सुबह 6 बजे रणजीत हनुमान मंदिर पर चोला अर्पण करने के बाद मंदिर प्रांगण से प्रभात फेरी निकाली जाएगी जो फूटी कोठी चौराहा स्थित पुखराज पैलेस पर पहुंचकर स्नेह मिलन एवं महाआरती के साथ सम्पन्न होगी।
महासंघ के संरक्षक किशोर गोयल, अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, यात्रा संयोजक मुकेश ब्रजवासी एवं अनिल अग्रवाल (आरटीओ) ने बताया कि रणजीत हनुमान मंदिर पर समाज बंधु चोला समर्पित करने के बाद अपनी प्रभातफेरी निकालेंगे जिसमें दो रथ एवं अश्वारोही युवा तथा एवं अहिल्या माता विराजित होंगी। मार्ग में समाज बंधुओं द्वारा 5 स्थानों पर स्वागत मंच लगाए जा रहे हैं जहाँ समाज बंधुओं का स्वागत किया जाएगा। पुखराज पैलेस पहुँचने पर महेश गोयल नवनीत, राजेंद्र गर्ग समर्पण एवं ओमप्रकाश चायवाले के संयोजकत्व में महाआरती का दिव्य आयोजन होगा। महोत्सव की तैयारियों के लिए रत्नेश गोयल, विष्णु गोयल, सुरेश गुप्ता, पिंकेश मोदी, मुक्ति गोपाल अग्रवाल, धर्मेद्र गर्ग, शिव गर्ग को विभिन्न व्यवस्था समितियों का दायित्व सौंपा गया है। शाम को क्षेत्र के सभी समाज बंधु राजवाडा से चिमनबाग मैदान तक निकलने वाले जुलूस में शामिल होंगे।
—

