चिमनबाग मैदान पर होने वाले अग्रवाल सामाजिक सम्मेलन स्थल की व्यवस्थाएं युद्ध स्तर पर जारी
विधायक गोलू शुक्ला एवं एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर ने निगम अधिकारियो के साथ किया तैयारियों का अवलोकन
इंदौर,। श्री अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति द्वारा पितृ पुरुष महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 11 अक्टूबर को शाम 6 बजे राजबाड़ा चौक से जेल रोड स्थित चिमनबाग मैदान तक निकाले जाने वाले जुलूस एवं चिमनबाग मैदान पर आयोजित सामाजिक सम्मेलन की तैयारियों का शुक्रवार को विधायक गोलू शुक्ला, पार्षद एवं जानकारी समिति के प्रमुख राजेंद्र राठौर तथा भाजपा के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने नगर निगम एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए।
प्रमुख संयोजक प्रेमचंद गोयल, संयोजक गणेश गोयल एवं अरविन्द बागड़ी ने बताया कि चिमनबाग मैदान पर रविवार शाम को महाराजा अग्रसेन की महाआरती, भगवान श्रीनाथजी को छप्पन भोग तथा कुलदेवी महालक्ष्मी का दरबार भी सजाया जा जाएगा। सम्मेलन स्थल पर विशाल पांडाल, महिला एवं पुरुषों के लिए पृथक भोजनशाला, भजन संध्या के लिए भव्य मंच, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए प्लेटफ़ॉर्म एवं अन्य अतिथि संस्थाओं द्वारा परम्परानुसार किए जाने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। अवलोकन के दौरान राजेश बंसल, गोविन्द सिंघल, किशोर गोयल, महेश मित्तल, दिनेश बंसल पंप, सुभाष गोयल कसेरा बाजार, रानू अग्रवाल, राजेंद्र समाधान, केके गोयल, रामदास गर्ग, आभा अग्रवाल, वर्षा बंसल, स्वाति अग्रवाल सहित बड़ी संख्या मेंकेन्द्रीय समिति के विभिन्न व्यवस्था प्रभारी उपस्थित थे जिन्होंने विधायक एवं अन्य अधिकारियों को सामाजिक सम्मेलन के दौरान होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों से अवगत कराया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चिमनबाग मैदान पर अग्रवाल समाज के जुलूस के दौरान सभी तरह की व्यवस्थाएं और सुविधाएँ सुनिश्चित की जाएं। सामाजिक सम्मेलन के दौरान समाज बंधुओं के लिए महाभोज, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
–

