Popular

NEWS

सुसज्जित रथ पर सवार होकर महाराजा अग्रसेन देंगे आशीर्वाद और महालक्ष्मी लुटाएंगी बरकती सिक्के

सुसज्जित रथ पर सवार होकर महाराजा अग्रसेन देंगे
आशीर्वाद और महालक्ष्मी लुटाएंगी बरकती सिक्के

आज शाम पूर्व क्षेत्र की 50 से अधिक कालोनियों के अग्रवाल बंधु नंदानगर साईं मंदिर से निकालेंगे भव्य कलश यात्रा

इंदौर। श्री अग्रवाल समाज पूर्वी क्षेत्र द्वारा पितृ पुरुष महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार, 10 अक्टूबर को शाम 6 बजे से नंदानगर स्थित साईं मंदिर से निकलने वाली भव्य कलश यात्रा में महाराजा अग्रसेन एक सुसज्जित रथ पर सवार होकर जहाँ समाजबंधुओं को शुभाशीष देते हुए चलेंगे वहीं कुलदेवी महालक्ष्मी भी एक अन्य रथ पर विराजित होकर अपने भक्तों को बरकती सिक्कों का वितरण करेगी। कलश यात्रा में समाज के 18 गोत्र के प्रतीक 18 ध्वजारोही घुड़सवार, 501 मंगल कलशधारी महिलाएं, फेंसी ड्रेस में सजे नन्हें-मुन्ने बच्चे, गरबा एवं भजन मंडलियां भी आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहेंगे।
संगठन के प्रमुख परामर्शदाता पी.डी. अग्रवाल कांट्रेक्टर, संयोजक गणेश गोयल एवं अजय गोयल, सह संयोजक गोविंद गर्ग भमोरी तथा नरेश मित्तल ने बताया कि कलश यात्रा की सभी तैयारियों को शुक्रवार को आयोजित बैठक में अंतिम रूप दे दिया गया। बैठक में बताया गया कि साईं मंदिर से प्रारंभ होकर यह कलश यात्रा पाटनीपुरा चौराहा से सीधे मालवा मिल चौराहा स्थित अनाज मंडी पहुंचेगी, जहां पूर्व क्षेत्र के 50 से अधिक कॉलोनियों के हजारों समाज बंधु महाराजा अग्रसेन और कुलदेवी महालक्ष्मी की महाआरती करेंगे।
बैठक में संगठन के समन्वयक विजय मित्तल, सतीश मंगल, राजेंद्र अग्रवाल राधे राधे एवं गोविन्द मंगल गैस ने भी अपने सुझाव एवं विचार व्यक्त किए और बताया कि वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति विनोद अग्रवाल, प्रेमचंद गोयल, टीकमचंद गर्ग, दिनेश मित्तल, नितिन अग्रवाल पाथ महू, विष्णु बिंदल, अविनाश ओएस्टर एवं पवन सिंघानिया के आतिथ्य तथा समाजसेवी निर्मल रामरतन अग्रवाल, नारायण अग्रवाल 420 पापड़, गोविन्द मित्तल मोरनी, प्रकाश मोमबत्ती, गोपाल अग्रवाल दया, विपिन अग्रवाल ब्रजवासी, राजेश गर्ग केटी, अशोक ऐरन, निकेत महेश मंगल, प्रयोग गर्ग, जगदीश बाबाश्री, महेश मित्तल एवं नितिन एपेक्स के विशेष अतिथ्य में कलश यात्रा एक सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ होगा। यात्रा में समाजसेवी सुनील ऐरन, मनीष खजांची, ललित अग्रवाल, अशोक अग्रवाल तेलवाले, गोविन्द मित्तल, शिखर देवकांत, प्रमोद बिंदल, शैलेष गर्ग, ओम अग्रवाल कोल, अशोक अग्रवाल एबी, डॉ. जगदीश मंगल, ओमप्रकाश रेतवाले एवं सोनू अग्रवाल गारमेंट भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
सांस्कृतिक संध्या के साथ ही महोत्सव में आयोजित विभिन्न रंगारंग स्पर्धाओं के विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा। रात 8.30 बजे से पूर्व क्षेत्र की 50 कॉलोनियों के समाज बंधुओं का स्नेह मिलन एवं महाभोज भी होगा। समूचे आयोजन स्थल को 5150 दीपों से सजाया जा रहा है। महाआरती के बाद वीनस ग्रुप के कलाकार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे जिनमें शिवजी की बारात, उड़ते हनुमान, सांवरिया सेठ का दरबार और भगवान जगन्नाथ के मंदिर सहित अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मार्ग में 20 से अधिक स्वागत मंच बनाए गए हैं जहाँ विभिन्न समाजों की ओर से अग्रवाल समाज की इस कलश यात्रा का आत्मीय स्वागत होगा।

 

—-

Shares:

Popular

Popular