Popular

NEWS

151 दिवंगतों की अस्थियों का पूजन, ओंकारेश्वर के लिए बिदाई के पूर्व संतों के सानिध्य में हुआ शास्त्रोक्त अनुष्ठान

151 दिवंगतों की अस्थियों का पूजन, ओंकारेश्वर के लिए बिदाई के पूर्व संतों के सानिध्य में हुआ शास्त्रोक्त अनुष्ठान

इंदौर, । महाकाल मानव सेवा समिति एवं सुल्ताने इंदौर एकता सेवा समिति के तत्वावधान में सर्वपितृ अमावस्या के उपलक्ष्य में गांधी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में 151 दिवंगतों की अस्थियों को पुण्यसलिला माँ नर्मदा में विसर्जित करने के पूर्व सदगुरु श्रीअण्णा महाराज, हंसदास मत के महामंडलेश्वर महंत पवनदास महाराज, भागवताचार्य पं. पवन तिवारी के सानिध्य एवं कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, समाजसेवी हरि अग्रवाल, संस्था के संयोजक अशोक गोयल, नवनीत शुक्ला, सुल्ताने इंदौर एकता सेवा समिति के करीम पठान और फिरोज पठान की विशेष उपस्थिति में शास्त्रोक्त विधि से पूजन कर बिदाई दी गई।

इस अवसर पर संस्था की ओर से राजकुमार मेहता, जयदीप जोशी, सुरेश मोरे, डॉ. जयेश चौधरी एवं दिलीप राजपाल सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी बंधु मौजूद थे। संस्था के अशोक गोयल ने बताया कि अब तक कुल 12 हजार 400 दिवंगतों का अंतिम संस्कार संस्था की ओर से किया जा चुका है। शनिवार को गांधी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थिति संतों ने भी अस्थि विसर्जन और अंतिम संस्कार की सेवा को शास्त्रोक्त बताते हुए सनातन धर्म एवं संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। अतिथियों का स्वागत अशोक गोयल, हरि अग्रवाल, करीम पठान, जयदीप जोशी एवं अन्य साथियों ने किया। पूजन के पश्चात अस्थियों को लाल वस्त्र एवं कलशों में रखकर ओंकारेश्वर के लिए बिदाई दी गई।

 

 

—

Shares:

Popular

Popular