अग्रवाल पब्लिक स्कूल राऊ आईआईएसटी कॉलेज के खेल महोत्सव में बना वॉलीबॉल स्पर्धा में उपविजेता
इंदौर। बिचौली मर्दाना, ग्रेटर ब्रजेश्वरी स्थित अग्रवाल पब्लिक स्कूल के खिलाडियों ने राऊ स्थित आईआईएसटी कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय खेल महोत्सव के दौरान वॉलीबॉल स्पर्धा में उपविजेता का ख़िताब हासिल कर 9 हजार रुपए नगद पुरस्कार एवं रजत मंजूषा प्राप्त की। इस सराहनीय प्रदर्शन के लिए स्कूल के प्राचार्य एवं खेल शिक्षकों और अधिकारियों ने स्कूल के छात्रों और खेल प्रशिक्षक का सम्मान किया।

