ब्राह्मण सेवा संगठन ने सार्थक गरबा मंडल के पांडाल में किया 111 कन्याओं का पूजन
इंदौर, । ब्राम्हण सेवा संगठन द्वारा मातृशक्ति की आराधना के महापर्व पर सार्थक गरबा मंडल के पांडाल में 111 कन्याओं का शास्त्रोक्त विधि से पाद पूजन कर उन्हें उपहार में मिठाई, फल एवं टॉफियाँ भेंट कर कन्या भोज का आयोजन भी किया गया। गरबा मंडल का यह 23वां आयोजन कथा जिसमें पिंटू जोशी एवं अवधेश दुबे अतिथि के रूप में शामिल हुए।
संगठन के अध्यक्ष पं. सत्येन्द्र शर्मा एवं मीडिया प्रभारी पं. नीलाभ सुगंधी ने बताया कि संयोजक पं. अटल शर्मा के सानिध्य में पं. सुजीत शर्मा एवं श्रीमती रेखा शर्मा के सहयोग से यह अनूठा आयोजन किया गया। इस पुण्य कार्य में श्रीमती संगीता शर्मा, मोनिका दुबे, श्रीमती संतोष शर्मा, विजयलक्ष्मी कौशिक, पूजा सन्नी शर्मा, सीमा शर्मा, रिंकू तिवारी, शीतल शर्मा, सीमा ओझा, मनीष जोशी, ममता जोशी, सुनीता पाठक, प्रियंका शर्मा, निक्की शर्मा, अनिता शर्मा, आशी शर्मा एवं सुश्री तन्वी शर्मा के साथ ही विप्र पदाधिकारियों में पं. सरोज कौशिक, पं. अशोक शर्मा, पं. विजय जोशी, पं. विशाल शर्मा, पं. मुकेश शर्मा मामा, पं. राजेंद्र शर्मा लिफ्ट वाले, गणेश शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, हरीश जोशी, सुनील शर्मा एवं पं. मनोज शर्मा सहित बड़ी संख्या में संगठन से जुड़े स्नेहीजन उपस्थित थे। अंत में श्रीमती रेखा सुजीत शर्मा ने आभार माना।

