“पुलिस स्मृति दिवस”-
कर्तव्यपथ पर प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में 15वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल श्रद्धांजलि
इंदौर। कर्तव्यपथ पर प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में प्रतिवर्ष की भांति 15वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, महेश गार्ड लाईन, इन्दौर में श्रद्धांजलि कार्यकम शोक परेड (पुलिस स्मृति दिवस) आयोजित की गई।

मुख्य अतिथि संतोष कुमार सिंह, (मा.पु.से.), पुलिस आयुक्त, नगरीय इन्दौर एवं समस्त उपस्थित अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये। साथ ही पुलिस महानिरीक्षक, ग्रामीण, इन्दौर / पुलिस महानिरीक्षक, विसबल (प.क्षे.) अनुराग, उप पुलिस महानिरीक्षक, विसबल (प.क्षे.) अमित सिंह, अति० पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर, पुलिस उप महानिरीक्षक ग्रामीण, इन्दौर, सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
लद्दाख स्थित हॉट स्प्रिंग की यात्रा देश के प्रत्येक पुलिस कर्मचारी के लिए तीर्थ है. भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के उप पुलिस अधीक्षक करम सिंह और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के उनके 20 सहयोगी 21 अक्टूबर 1959 को अन्य दिन की तरह हॉट स्प्रिंग जो कि समुद्र तल से 4681 मीटर स्थित है। भारतीय सीमा पर गस्त पर थे। तभी चीनी सैनिकों ने पहाडी की चोटी से भारतीय गस्ती दल पर हमला बोला जिसमें 11 वीर सपूत शहीद हुए व अन्य को कैदी बना लिया गया।

समूचे भारत की पुलिस प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को “पुलिस स्मृति दिवस” के रूप में मनाती है एवं सभी पुलिस इकाईयाँ उस वर्ष शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद करते हैं।
दिनांक 01.09.2025 से 31.08.2026 तक की अवधि में कुल 154 अधिकारी/कर्मचारी कर्तव्य की वेदी पर शहीद हुए। जिसमें मध्यप्रदेश से 09 अधिकारी / कर्मचारी सम्मलित हैं। शहीदों के नाम का वाचन श्री अभिषेक आनंद, सेनानी, 15वीं / प्रथम वाहिनी विसबल, इन्दौर द्वारा किया गया। प्रथम वाहिनी, 15वीं वाहिनी, जिला बल, आरएपीटीसी एवं होमगार्ड, इन्दौर के प्लाटून सहित समस्त अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा शहीदों को सलामी दी गई।
पुलिस स्मृति दिवस परेड की कमाण्ड राजेश गोखले, सहायक सेनानी, 15वीं वाहिनी विसबल, इन्दौर एवं श्री सतेन्द्र शर्मा, निरीक्षक (विसबल) 15वीं वाहिनी विसबल, इन्दौर द्वारा की गई।

