Popular

NEWS

राजपूताना ठाठ-बाट और शाही परम्परा की झलक वाली दो दिनी केसरिया प्रदर्शनी-11 आज से होटल इंफिनिटी में

 

राजपूताना ठाठ-बाट और शाही परम्परा की झलक वाली दो दिनी केसरिया प्रदर्शनी-11 आज से होटल इंफिनिटी में

इंदौर, । केसरिया राजपूत लेडीज क्लब के तत्वावधान में राजपूताना परम्परा और शाही फैशन पर आधारित पारम्परिक परिधानों की प्रख्यात प्रदर्शनी “केसरिया” सीजन 11 का आयोजन 22-23 अक्टूबर को बॉम्बे हॉस्पिटल एवं प्रेस्टीज कॉलेज के सामने स्थित होटल इंफिनिटी पर किया जा रहा है। क्लब की ओर से श्रीमती सविता रघुवंशी ने बताया कि प्रदर्शनी में राजस्थानी संस्कृति और शाही ठाठ-बाट की झलक देखने को मिलेगी जहाँ राजपूती पोशाक, राजपूती ज्वेलरी, परिधान, ब्राइडल कलेक्शन, एथनिक वियर, होम डेकोर और त्योहारों से जुड़े कई आकर्षक आइटम्स भी एक ही छत के नीचे उपलब्ध रहेंगे। दीपावली और शादी के सीजन को देखते हुए खास तौर पर आयोजित इस प्रदर्शनी का समय सुबह 10 से रात 10 बजे तक रखा गया है और प्रवेश निशुल्क रहेगा। ग्राहकों के लिए यहाँ आधुनिक डिजाईन, प्रीमियम क्वालिटी के साथ ही किफायती दामों पर सभी वस्तुएं मिल सकेंगी।

 

 

Shares:

Popular

Popular