अग्रवाल महिला मंडल द्वारा शनिवार को कान्हा की मनमोहक रासलीला एवं रंगारंग मेले का आयोजन
इंदौर। अग्रवाल महिला मंडल मल्हारगंज के तत्वावधान में शनिवार 24 अक्टूबर को शाम 7 बजे से मल्हारगंज तेलीबाखल स्थित नारनोली अग्रवाल पंचायती ट्रस्ट भवन पर कान्हा की मनमोहक रासलीला एवं रंगारंग मेले का आयोजन किया जाएगा।
महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती शीला अग्रवाल, मंत्री निर्मला अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष चंचल गर्ग ने बताया कि समाजसेवी विनोद अग्रवाल, प्रेमचंद गोयल, टीकमचंद गर्ग, किशनलाल ऐरन, गोविन्द सिंघल, पीडी अग्रवाल कांट्रेक्टर, पवन सिंघानिया मोयरा, श्रीमती उषा बंसल एवं नारायण अग्रवाल 420 पापड़ मुख्य अतिथि के रूप में और समाजसेवी जगदीश बाबाश्री, नितिन अग्रवाल एपेक्स, विष्णु बिंदल एवं महेंद्र पीडी अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मंडल की संरक्षक चंद्रकला ऐरन एवं प्रमुख परामर्शदाता श्रीमती शोभा जैन के मार्गदर्शन में समूचे उत्सव एवं मेले की रूपरेखा बनाई गई है। मंडल की उपाध्यक्ष कृष्णा गर्ग, उमा गोयल एवं निर्मला ऐरन के संयोजकत्व में गत 19 अक्टूबर से पितृ पुरुष महाराजा अग्रसेन की 5150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में गमले एवं पौधा वितरण, गौसेवा एवं वृद्धाश्रम सेवा जैसे प्रकल्प अब तक किए जा चुके हैं। इस श्रृंखला में अब शनिवार को रासलीला एवं रंगारंग मेले का भव्य आयोजन होगा।
विभिन्न स्पर्धाएं होंगी- रंगारंग मेले में दोपहर 1 बजे से महाराजा अग्रसेन के चित्र पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ के पश्चात दोपहर 2 से 3 बजे तक व्यंजन स्पर्धा एवं फैसी ड्रेस स्पर्धा, 3 से 4 बजे तक फायरलेस कुकिंग, 4 से 5 बजे तक मनोरंजक गेम्स, 5 से 6 बजे तक बम्पर तम्बोला एव शाम 6 से 7 बजे तक युगल नृत्य स्पर्धा के पश्चात शाम 7 बजे से समाज के सभी बच्चों, बेटियों एवं बहुओं की भागीदारी में कान्हा की मनमोहक रासलीला का आयोजन होगा।

