Popular

NEWS

इंदौर रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक ने यात्रियों से किया जन संवाद, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं पर लिए सुझाव

इंदौर रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक ने यात्रियों से किया जन संवाद, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं पर लिए सुझाव

यात्रियों ने रेलवे के स्वच्छता प्रयासों की सराहना की, स्वच्छ स्टेशन के लिए यात्री सहभागिता को बताया जरूरी

रतलाम, । पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा रेलवे की विभिन्न व्यवस्थाओं में उनके सुझावों को शामिल करने के उद्देश्य से इंदौर रेलवे स्टेशन पर जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक रतलाम  अश्विनी कुमार ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 1, प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया सहित विभिन्न यात्री सुविधा क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा वहां उपस्थित यात्रियों से सीधे संवाद कर उनके विचार एवं सुझाव प्राप्त किए।

जन संवाद के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने यात्रियों से रेलवे द्वारा किए जा रहे स्वच्छता कार्यों, स्टेशन की साफ-सफाई एवं यात्री सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। यात्रियों ने भी उत्साहपूर्वक संवाद में भाग लेते हुए अपने अनुभव एवं सुझाव साझा किए। इस दौरान यात्रियों ने रेलवे द्वारा किए जा रहे स्वच्छता प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्टेशन को स्वच्छ बनाए रखने में रेलवे के साथ-साथ यात्रियों की सहभागिता भी अत्यंत आवश्यक है।

मंडल रेल प्रबंधक  अश्विनी कुमार ने यात्रियों द्वारा सक्रिय रूप से संवाद में भाग लेने, अपने विचार व्यक्त करने तथा उपयोगी सुझाव देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा यात्रा अनुभव को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इन प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाने में यात्रियों का सहयोग एवं सहभागिता महत्वपूर्ण है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय रेलवे द्वारा देशभर के रेलवे स्टेशनों पर जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के लगभग सभी स्टेशनों पर भी इस पहल के अंतर्गत यात्रियों से संवाद स्थापित कर उनकी अपेक्षाओं, अनुभवों एवं सुझावों को जाना जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य रेलवे सेवाओं में निरंतर सुधार करना तथा यात्रियों और रेलवे के बीच बेहतर संवाद एवं सहभागिता को बढ़ावा देना है।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल यात्रियों से अपील करता है कि वे स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें तथा रेलवे सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अपने उपयोगी सुझाव साझा करें।

Shares:

Popular

Popular