Popular

NEWS

लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ अभियान 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे निकलेगी लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ पदयात्रा

लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ अभियान 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे निकलेगी लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ पदयात्रा

भाजपा इंदौर नगर की कामकाजी बैठक सम्पन्न

इंदौर। लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ अभियान को लेकर भाजपा इंदौर महानगर की बैठक भाजपा कार्यालय पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मधु वर्मा, प्रदेश संयोजक मानसिंह यादव, महेश पालीवाल की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यदि कोई भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर विश्वास करता हैं तो सिर्फ भाजपा का कार्यकर्ता हैं, जो संविधान की चिंता करता हैं, जो प्रजातंत्र की चिंता करता हैं, भारत की संवैधानिक संस्थाओ में विश्वास व्यक्त करता हैं, क्या किसी अन्य दल के कार्यकर्ता संविधान की चिंता करते हैं, लोकतंत्र की चिंता करते हैं? नहीं करते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है, भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बना है, एक रिपोर्ट के अनुसार भारत सबसे तेजी से ग्रोथ करता हुआ देश है, भारत जिस रफ्तार से विकास कर रहा है, उसके कदमों को रोकने का काम कुछ अंतरराष्ट्रीय ताकतें कर रही है।
उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा सैनिक करते हैं, अगर सैनिक को सीमाओं से हटा दिया जाए तो देश की स्थिति क्या होगी ? देश की सीमाओं पर सैनिक चौकन्ने होकर घुसपैठियों और आतंकवादियों से लड़ते हैं, उसी तरह देश के अंदर, आंतरिक सुरक्षा के लिए भाजपा के कार्यकर्ता सैनिकों की तरह इन ताकतों से लड़ने का काम करते हैं। भाजपा के कार्यकर्ता के नाते हमें देश की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए, क्योंकि हम “नैशन फर्स्ट” वाली पार्टी के कार्यकर्ता हैं, राष्ट्र प्रथम का भाव लेकर कार्य करते हैं। भारत की ताकत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी है, मोदी जी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में मजबूत हुआ है, इसलिए वह अंतरराष्ट्रीय ताकतें देश के हरल्ले नेताओ को आगे करके देश में अराजकता फैलाना चाहती है। हमें उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देना है, हमारे वार्डों के प्रभावी लोगों से संपर्क करके, एक एक घर संपर्क करके 30 अक्टूबर को लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल होना है।

मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि हम विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी के योद्धा है, जब कोई हमारे लोकतंत्र पर ऊंगली उठाता है तो भाजपा कार्यकर्ता मैदान में आकर डट जाता है। पूरे देश में पदयात्रा निकल रही है, लेकिन इंदौर में यह पदयात्रा इतनी एतिहासिक होना चाहिए कि पूरे देश में इसका संदेश जाना चाहिए। उन्होंने कहा ये राजनीतिक लड़ाई नहीं है, ये भारत के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, कुछ लोग और राजनीतिक दल भारत के लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं, जब जब भारत के लोकतंत्र को कमजोर करने के प्रयास होते हैं तब तब भाजपा का कार्यकर्ता मैदान में आ जाता है।

नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि यह देश के लोकतंत्र को मजबूत करने का यज्ञ है, एक दल हैं जो लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं, उनका देश के संविधान में, संवैधानिक संस्थाओं पर से विश्वास उठ चुका है, इसलिए वह लगातार भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। कॉंग्रेस एसआईआर की प्रक्रियाओं और चुनाव आयोग पर जिस तरह से माहौल बनाने का काम कर रही है, वह सिर्फ सत्ता हथियाने के लिए छटपटा रही है, इसलिए भ्रम और अराजकता फैलाने का काम कर रही हैं, कॉंग्रेस की इस नीति का विरोध भाजपा कार्यकर्ता पूरी ताकत से करेंगे।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत की साख बढ़ी है। भारत के बढ़ती वैश्विक ताकत को कुछ अंतर्राष्ट्रीय ताकतें पचा नहीं पा रही है, इसलिए देश में अराजकता फैलाना चाहती है। यदि कोई हमारे देश में अराजकता फैलाये, घुसपैठ करें तो भाजपा कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे, मुँहतोड़ जवाब देंगे।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य निरंजन सिंह चौहान, अश्विनी शुक्ल, राजेंद्र राठौर, मनीष मामा, प्रिया डांगी, राजेश उदावत, सुधीर कोल्हे, महेश कुकरेजा, कैलाश पीपले, राकेश शर्मा, वासुदेव पाटीदार, गौतम शर्मा, भूपेंद्रसिंह केसरी,भारत पारख, दीपेन्द्र सिंह सोलंकी, दीप्ति हाडा, नेहा शर्मा, नारायण पालीवाल, मंजू ठाकुर, इंदु श्रीवास्तव, सचिन बंसल, विशाल यादव, वरुण पाल, हेमराज वाडिया, रानू गर्ग, गोविंद पंवार, रितेश शर्मा, नितिन शर्मा, दीपांश खण्डेलवाल, राजा कोठारी, अशोक चौहान चांदु, दिनेश वर्मा, महेश जोशी, सहित मंडल अध्यक्ष, वार्ड संयोजक, वार्ड पालक आदि उपस्थित थे।

Shares:

Popular

Popular