Popular

NEWS

कान्हा की मनोहारी रासलीला एवं रंगारंग मेले के बीच अग्रवाल महिला मंडल ने किया विभिन्न रोचक स्पर्धाओं का आयोजन 

कान्हा की मनोहारी रासलीला एवं रंगारंग मेले के बीच अग्रवाल महिला मंडल ने किया विभिन्न रोचक स्पर्धाओं का आयोजन

अग्रवाल महिला मंडल मल्हारगंज की मेजबानी में जुटा समाजबंधुओं का जमघट

इंदौर। मल्हारगंज तेलीबाखल स्थित नारनोली अग्रवाल पंचायती ट्रस्ट भवन पर अग्रवाल महिला मंडल मल्हारगंज के तत्वावधान में बीती रात कान्हा की मनमोहक रासलीला एवं रंगारंग मेले का शानदार आयोजन सौल्लास सम्पन्न हुआ।

महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती शीला अग्रवाल, मंत्री निर्मला अग्रवाल एवं चंचल गर्ग ने बताया कि वरिष्ठ समाजसेवी प्रेमचंद गोयल, टीकमचंद गर्ग, गोविन्द सिंघल, पीडी अग्रवाल कांट्रेक्टर, श्रीमती उषा बंसल एवं नारायण अग्रवाल 420 पापड़ मुख्य अतिथि के रूप में और समाजसेवी जगदीश बाबाश्री, नितिन अग्रवाल एपेक्स, विष्णु बिंदल एवं महेंद्र पीडी अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर मेले का शुभारंभ किया। इसके पूर्व दोपहर में व्यंजन एवं फैसी ड्रेस स्पर्धा, फायरलेस कुकिंग, मनोरंजक गेम्स, तम्बोला, युगल नृत्य स्पर्धा के साथ ही बच्चों, बेटियों एवं बहुओं की भागीदारी में कान्हा की मनमोहक रासलीला का भव्य और दिव्य आयोजन भी सौल्लास सम्पन्न हुआ जिसमें समाज के सभी आयु वर्ग के बंधुओं ने भाग लिया। अतिथियों का स्वागत चंद्रकला ऐरन, शोभा जैन, शीला अग्रवाल, कृष्णा गर्ग, उमा गोयल एवं निर्मला ऐरन आदि ने किया। महिला मंडल द्वारा पितृ पुरुष महाराजा अग्रसेन की 5150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में पिछले एक सप्ताह से गमले एवं पौधा वितरण, गौसेवा एवं वृद्धाश्रम सेवा सहित विभिन्न प्रकल्पों का आयोजन किया गया। समापन अवसर पर रासलीला एवं रंगारंग मेले ने सबका मन मोह लिया।

 

Shares:

Popular

Popular