Health

HEALTHCON 2026 का प्रथम दिवस सफलतापूर्वक संपन्न, दो वरिष्ठ विभूतियों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया गया सम्मानित

HEALTHCON 2026 का प्रथम दिवस सफलतापूर्वक संपन्न, दो वरिष्ठ विभूतियों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया गया सम्मानित

इंदौर, .समग्र स्वास्थ्य, भारतीय चिकित्सा परंपराओं एवं विभिन्न आयुष चिकित्सा पद्धतियों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन **HEALTHCON 2026 – National Holistic Health Conference** का प्रथम दिवस आज चोइथराम परिसर, इंदौर में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

सम्मेलन के प्रथम दिवस में देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा विशेषज्ञों, आयुर्वेदाचार्यों, योग गुरुओं, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। दिनभर विभिन्न ज्ञानवर्धक व्याख्यान, पैनल डिस्कशन, विशेष गतिविधियाँ एवं शोध आधारित सत्र आयोजित किए गए, जिनमें समग्र स्वास्थ्य और भारतीय चिकित्सा पद्धतियों की उपयोगिता पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।

इस अवसर पर आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में विगत **45 वर्षों से निरंतर उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करने के लिए डॉ. आर.के. वाजपेयी जी** को *लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड* प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं योग के क्षेत्र में दीर्घकालीन योगदान एवं उल्लेखनीय कार्यों के लिए **श्री श्याम शर्मा जी** को भी *लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड* से सम्मानित किया गया। दोनों विभूतियों का सम्मान समारोह का विशेष आकर्षण रहा।

कार्यक्रम में इंदौर संभाग आयुक्त **श्री भास्कर लक्षकार जी** विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ प्रख्यात चिकित्सा विशेषज्ञ **डॉ. गोपीचंद्रन, डॉ. महेश शर्मा, डॉ. हिमांशु शर्मा, डॉ. मोहम्मद मोहसिन, डॉ. आनंद कुमार चतुर्वेदी**, कार्यक्रम अध्यक्ष **श्री अश्विनी वर्मा जी**, मुख्य समन्वयक *डॉ. हेमंत शर्मा  एवं श अनिल अग्रवाल जी** सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सम्मेलन का उद्देश्य आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्धा और होम्योपैथी सहित विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के बीच संवाद, समन्वय एवं सहयोग को बढ़ावा देना है। HEALTHCON 2026 इस दिशा में एक अनूठी पहल के रूप में सामने आया है, जहाँ सभी चिकित्सा पद्धतियों को एक साझा मंच प्रदान किया जा रहा है।

आज के प्रथम दिवस के सत्रों का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से किया गया**, जिसमें उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

सम्मेलन का द्वितीय दिवस 1 नवंबर को योग एवं प्राणायाम सत्र, योगिक शुद्धि क्रियाओं के प्रदर्शन, ध्यान, विशेषज्ञ व्याख्यान, पैनल चर्चा एवं समापन समारोह के साथ आयोजित होगा।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए **HEALTHCON 2026 के मीडिया प्रमुख डॉ. प्रमोद नंदवाल जी** ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों को एक साझा मंच पर लाकर समग्र स्वास्थ्य की अवधारणा को जन-जन तक पहुँचाना तथा चिकित्सा क्षेत्र में ज्ञान, अनुसंधान एवं आपसी समन्वय को प्रोत्साहित करना है।

Shares: