Popular

Events

दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं

दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं

 

इंदौर। महिलाओं को आत्मविश्वास, प्रतिभा और अपने सपनों को नई उड़ान देने वाली प्रेरणादायक सफलता की कहानी के रूप में श्रीमती बंटी सिंह ने एक साथ दो प्रतिष्ठित मंचों पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने पहले मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड 2026 में एलीट श्रेणी विजेता का खिताब अपने नाम किया और इसके बाद हाल ही में दिल्ली में आयोजित वी आर पी प्रोडक्शंस मिस, मिसेज एंड मिस्टर इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 में भी एलीट श्रेणी विजेता बनकर अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और मेहनत का शानदार परिचय दिया।

यह उपलब्धि केवल दो ताज जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उस संघर्ष, संकल्प और आत्मविश्वास की कहानी है जिसने एक साधारण परिवेश से आने वाली महिला को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। जीवन की अनेक जिम्मेदारियों के बीच एक गृहिणी और कामकाजी महिला के रूप में परिवार एवं घर की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अपने सपनों को जीवित रखना आसान नहीं होता। लेकिन बंटी सिंह ने यह साबित किया कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर प्रयास और खुद पर विश्वास के बल पर हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

मीडिया से बात करते समय मंच पर एशिया पैसिफिक वर्ल्ड की डायरेक्टर्स निरुपमा सिन्हा वर्मा, प्रिया सिंह शुक्ला एवं एम ऋतु राव, डायरेक्टर, वी आर पी प्रोडक्शंस भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने प्रतिभाशाली महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान किया है।

इस सफलता की सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि बंटी सिंह को अपनी प्रतिभा को पहचान दिलाने और जीवन में एक नई शुरुआत करने का अवसर इसी मंच के माध्यम से प्राप्त हुआ। सही समय पर मिला अवसर और प्रोत्साहन किसी भी व्यक्ति की सफलता में उतना ही महत्वपूर्ण होता है जितनी उसकी मेहनत। इस मंच ने उन्हें अपनी क्षमताओं को प्रस्तुत करने का अवसर दिया, जिसके परिणामस्वरूप वे आज हजारों महिलाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं।

एक छोटे से स्थान और साधारण परिवेश से आगे बढ़ते हुए जीवन की अनेक चुनौतियों का सामना कर अपनी अलग पहचान बनाने तक का उनका सफर आज अनेक महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है। उनका जीवन यह संदेश देता है कि घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ भी अपनी प्रतिभा को निखारा जा सकता है और अपनी अलग पहचान बनाई जा सकती है।

*बंटी सिंह ने कहा* – “मेरे लिए यह उपलब्धि केवल दो खिताब जीतने की तो है ही, यह स्वयं पर विश्वास बनाए रखने की जीत है। मैंने हमेशा यह माना है कि हर महिला में अपार प्रतिभा होती है, बस उसे पहचानने और मंच मिलने की आवश्यकता होती है। मैं उन सभी महिलाओं से कहना चाहती हूँ कि वे अपने सपनों को कभी न छोड़ें। परिस्थितियाँ चाहे जैसी भी हों, यदि आप स्वयं पर विश्वास रखती हैं तो सफलता अवश्य मिलती है। यदि मेरी यात्रा किसी एक महिला को भी अपने सपनों की ओर बढ़ने की प्रेरणा देती है, तो मैं इसे अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि मानूँगी।”

*निरुपमा सिन्हा वर्मा एवं प्रिया सिंह शुक्ला, डायरेक्टर्स, एशिया पैसिफिक वर्ल्ड ने कहा* – “हमारा उद्देश्य केवल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना नहीं, बल्कि ऐसी महिलाओं को मंच प्रदान करना है जिनमें अद्भुत क्षमता है, लेकिन जिन्हें स्वयं को साबित करने का अवसर नहीं मिला। बंटी सिंह की सफलता इस बात का सशक्त उदाहरण है कि जब किसी महिला को सही मार्गदर्शन, अवसर और प्रोत्साहन मिलता है तो वह अपनी क्षमताओं को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकती है। हमें उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। उनकी कहानी उन असंख्य महिलाओं को प्रेरित करेगी जो अपने सपनों को पुनः जीने और अपनी पहचान बनाने की इच्छा रखती हैं।”

 

*एम ऋतु राव, डायरेक्टर, वी आर पी प्रोडक्शंस ने कहा* – “इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 जैसे मंचों का उद्देश्य केवल विजेताओं का चयन करना नहीं, बल्कि ऐसे व्यक्तित्वों को सामने लाना है जिनकी कहानी समाज को प्रेरित कर सके। बंटी सिंह ने अपने आत्मविश्वास, गरिमा, प्रतिभा और सकारात्मक व्यक्तित्व से सभी को प्रभावित किया। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि सपनों को पूरा करने के लिए किसी विशेष उम्र या परिस्थिति की आवश्यकता नहीं होती। आवश्यकता केवल साहस, समर्पण और स्वयं पर विश्वास की होती है। हम उन्हें इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”

बंटी सिंह की सफलता केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ उन महिलाओं की सफलता का प्रतीक है जो अपने सपनों को जीना चाहती हैं। उनकी यात्रा यह संदेश देती है कि हर महिला अपनी अलग पहचान बना सकती है। आवश्यकता केवल स्वयं पर विश्वास करने, पहला कदम उठाने और अवसरों का साहसपूर्वक स्वागत करने की है।

Shares:

Popular

Popular