अग्रसैन सोशल ग्रुप द्वारा इस वर्ष अल्प वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए जन हित में जल बचत, संचय एवं संवर्धन पर एक कार्य शाला का आयोजन किया
इंदौर। अग्रसैन सोशल ग्रुप द्वारा इस वर्ष अल्प वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए जन हित में जल बचत, संचय एवं संवर्धन पर एक कार्य शाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में ग्रुप के सौ से अधिक सदस्य एवं अन्य समाज जन भी शामिल हुए। यह कार्यक्रम पहली बार बिना किसी अतिथि एवं बिना फूल माला के संपन्न हुआ।
ग्रुप समन्वयक राजेश गर्ग प्रमुख संचालक शिव जिन्दल महामंत्री राजकुमार बंसल ने बताया की कार्यशाला में आगामी समय में जल संकट को देखते हुए जल को किस प्रकार बचाया जाए इस पर विस्तृत चर्चा हुई। उपस्थित चालीस प्रतिशत सदस्यों ने बताया की उन्होंने घर पर वाटर रिचार्जिंग की व्यस्था की हुई है। बाकी सदस्यों ने भी जल्दी वाटर रिचार्जिंग लगवाने की बात कही। सदस्यों को कपड़े धोने आदि का बचा पानी गार्डन में उपयोग करने की एवं कार को बाल्टी के पानी से साफ करने की समझाईश दी गई। पीने के पानी को भी पहली बार में आधा गिलास में भरने की बात कही गई। वाश बेसिन के नल को लगातार चालू नहीं रखने की एवं टपकते नलों को ठीक करवाने की समझाईश भी दी गई। दिनचर्या में जल के अनावश्यक उपयोग को रोकने की बात भी मीटिंग में रखी गई।सभी सदस्यों ने अपनी अपनी कॉलोनी में जल बचत का प्रचार प्रसार की बात पर सहमति जताई। कार्यक्रम में अध्यक्ष कमलेश मित्तल, सतीश गोयल, विनोद गोयल, ज्योति अग्रवाल, मनीष मित्तल, निरंजन गुप्ता, राजेंद्र गोयल, शरद गोयल, ने भी अपने अमूल्य सुझाव दिए। कार्यक्रम का संचालन संजय मंगल ने किया। आभार हरि स्वरूप अग्रवाल ने माना।

