Popular

Events

रिंग रोड स्थित दुर्गा नगर के सरकारी स्कूल के बच्चों तक नवलखा अग्रवाल संगठन ने पहुंचाई खुशियाँ

रिंग रोड स्थित दुर्गा नगर के सरकारी स्कूल के बच्चों तक नवलखा अग्रवाल संगठन ने पहुंचाई खुशियाँ

इंदौर अग्रवाल समाज के तत्वावधान में प्रतिदिन सुबह अलग-अलग बस्तियों और स्कूलों में हो रहा आयोजन

 

इंदौर। अग्रवाल समाज इंदौर के तत्वावधान में चल रहे सार्थक दीपावली अभियान के तहत मंगलवार को नवलखा संगठन अग्रवाल समाज की मेजबानी में रिंग रोड स्थित दुर्गा नगर पालदा क्षेत्र में सरकारी स्कूल के करीब 250 बच्चों को दीपावली के उपलक्ष्य में आतिशबाजी, मिठाई एवं खिलौनों का वितरण किया। इस अवसर पर स्कूल में मौजूद बच्चों एवं शिक्षकों का स्वागत अभियान के प्रमुख संयोजक किशोर गोयल, नवलखा अग्रवाल संगठन के अध्यक्ष अखिलेश गोयल, राजू गोयल समाधान, पार्षद मृदुल अग्रवाल, मनीष मामा, पूर्व पार्षद अरविन्द बागड़ी, सुनील अग्रवाल, ओमप्रकाश बड़गोंदा सहित विभिन्न अग्रवाल संगठनों के प्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों ने सभी बच्चों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएँ व्यक्त की। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

अभियान के प्रमुख संयोजक किशोर गोयल ने बताया कि वरिष्ठ समाजसेवी प्रेमचंद गोयल के मार्गदर्शन में जारी इस अभियान में अन्नपूर्णा क्षेत्र अग्रवाल महासंघ, अग्रवाल समाज पश्चिमी क्षेत्र, विजय नगर अग्रवाल महासंघ, अग्रवाल समाज हाईवे क्षेत्र एवं राजू गोयल समाधान मित्र मंडल के सहयोग से दीपावली तक निरंतर सेवा कार्य जारी रहेंगे जिसके तहत जरुरतमन्द बच्चों को खुशियाँ बांटने का विनम प्रयास किया जाएगा। अभियान में अन्य सहयोगी संस्थाएं भी जुड़ रही हैं। इसके तहत समर पार्क कॉलोनी ग्राम निपान्या स्थित शासकीय विद्यालय, कुंदन नगर गली 5, कैट रोड स्थित प्रेमादेवी पब्लिक स्कूल, अहीरखेडी कांकड़ स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय, महू गौशाला क्षेत्र स्थित सेवा धारा फाउंडेशन एवं अग्रवाल समाज हाईवे क्षेत्र स्थित वरुण विक्ट्री परिसर में उक्त सेवा कार्य चलाए जाएँगे। इस अभियान में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के समाजसेवी बंधु जुड़कर खुशियों का बटवारा करने में भागीदार बन रहे हैं।

Shares:

Popular

Popular