Popular

NEWS

साधुमार्गी जैन समता संघ एवं समता जीवदया फाउंडेशन द्वारा तीन बस्तियों में 1008 परिवारों को बांटी खुशियाँ

साधुमार्गी जैन समता संघ एवं समता जीवदया फाउंडेशन द्वारा तीन बस्तियों में 1008 परिवारों को बांटी खुशियाँ

इंदौर। दीपावली का वास्तविक आनंद केवल स्वयं या अकेले खुशियाँ मनाने में नहीं बल्कि उन खुशियों को जरुरतमंदों के बीच बांटने में मिलेगी। सेवा, करुणा और मानवीय संवेदना के भाव को साकार करते हुए साधुमार्गी जैन समता संघ के सहयोगी संगठनों, समता जीवदया फाउंडेशन, जीवदया ग्रुप एवं समता युवा संघ ने तीन दिवसीय सार्थक दीपावली और खुशियाँ बांटने की छोटी सी पहल अभियान का अभिनव आयोजन किया।

साधुमार्गी जैन समता संघ के अध्यक्ष पारस बोहरा, समता जीवदया फाउंडेशन के नीतेश खिन्दावत एवं उनकी टीम द्वारा दीपावली की पूर्व बेला में चलाए गए तीन दिवसीय सेवा अभियान में कुल 1008 जरुरतमन्द परिवारों तक विभिन्न क्षेत्रों की बस्तियों में पहुंचकर खुशियों की किट का वितरण किया गया। पहले दिन सांवेर रोड, दूसरे दिन गाँधी नगर और तीसरे दिन चन्दन नगर स्थित चांदमारी भट्टा बस्ती में यह सेवा अभियान चलाया गया। इस सेवाकार्य में समाज के 30 से अधिक सहयोगी बंधु भागीदार बने जिन्होंने अपना समय, श्रम और सहयोग भी समर्पित किया। संघ के मीडिया प्रभारी मनीष बोहरा ने बताया कि अभियान का मूल उद्देश्य यही है कि दीपावली को केवल घरों में दीप जलाने के पर्व तक सीमित न रखते हुए जरुरतमन्द लोगों के जीवन में मुस्कान और प्रकाश पहुंचाने के दायरे में भी रखा जाए। समता जीवदया फाउंडेशन ने इस सेवा कार्य को निरंतर जारी रखते हुए सभी सहयोगी बंधुओं से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की है।

धर्मसभाओं का सिलसिला जारी – अध्यक्ष पारस बोहरा एवं मीडिया प्रभारी मनीष बोहरा ने बताया कि संघ की ओर से शहर में गुमाश्ता नगर स्थित मुकुट मांगलिक भवन पर प.पू. आदित्य मुनि म.सा., अटल मुनि म.सा., रामदर्श मुनि म.सा. एवं रामहर्ष मुनि म.सा. विराजित हैं प्रतिदिन सुबह 8 से 10 बजे तक धर्मसभा में अपने प्रवचनों की अमृतवर्षा कर रहे हैं। इसी तरह विन्ध्याचल नगर स्थित स्थानक भवन पर शासन दीपक पद्ममुनि म.सा., निर्वाण मुनि म.सा. तथा यशवंत निवास रोड स्थित समता भवन पर शासन दीपिका श्रीकांताजी म.सा. एवं आदिठाणा-16 विराजित होकर प्रतिदिन सुबह 8 से 10 बजे तक भक्ताम्बर स्त्रोत एवं उत्तराध्ययन सूत्र पर आधारित प्रवचनों की अमृत वर्षा कर रहे हैं। बड़ी संख्या में समाज बंधु इन धर्मसभाओं में भागीदार बनकर पुण्य लाभ ले रहे हैं।

Shares:

Popular

Popular