Eternal Hinduism

महाशिवरात्रि पर पिपलेश्वर महादेव की भव्य पालकी एंव शिव बारात निकलेगी

इंदौर(कृष्णा पुरोहित)। एयरपोर्ट रोड स्थित कालानी नगर विकास समिति एवं रहवासी संघ के तत्वधान में भव्य पालकी यात्रा एवं शिव बारात निकलेगी। इसकों लेकर व्यापक तैयारियां पूर्ण हो गई है। प्रतिवर्ष निकलने वाली यह पालकी यात्रा 15, फरवरी को शाम 5 बजे कालानी नगर महाराणा प्रताप उद्यान से निकलेगी। जिसमें विशाल संख्या में धर्मप्रेमी जनता एंव रहवासीगण शामिल होंगे।  इसमें चंद्रशेखर आजाद मंडल मोर्चो, प्रकोष्ठ, एव वार्डो के समस्त पदाधिकारियो सहित बूथों के अध्यक्ष एव कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

इसको लेकर जनता में अति उत्साह व्यापत् है। पिपलेश्वर महादेव सेवा समिति,कालानी नगर विकास समिति एवं रहवासी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पालकी यात्रा को नगर में भ्रमण कराया जाएंगा इसके साथ ही शिव-गोरा के विवाह उत्सव को धूमधाम से मनाया जाएगा। पालकी में भजनों की धून पर धर्म प्रेमी जनता नाचते झुमते हुए चलेगी। यात्रा का कई मंचो से स्वागत किया जाएंगा

 

Shares:
Leave a Reply