Popular

Culture and society

गौतम जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, पंडित सीताराम जोशी होंगे गौतम सम्मान से अलंकृत

इंदौर(विनोद गोयल)। श्री गुर्जर गौड ब्राह्मण नगर सभा इंदौर द्वारा अक्षपाद महर्षि गौतम जी की जयंती 19 मार्च को भव्य रूप से मनाई जाएगी। नगरसभा अध्यक्ष वीरेंद्र व्यास ने बताया कि शाम 4 बजे से गौतम आश्रम एरोड्रम रोड से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें महर्षि गौतम जी की झांकी, बैंड-बाजे, घोड़े-बग्घी के साथ बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होंगे। शोभायात्रा का समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत मंचों से स्वागत किया जाएगा।

मुख्य कार्यक्रम शाम 6 बजे से पीलिया खाल स्थित हंसदास मठ पर होगा, जहां महर्षि गौतम की महाआरती के बाद श्री गुर्जर गौड ब्राह्मण नगर सभा इंदौर द्वारा स्थापित गौतम गौरव सम्मान से पाली राजस्थान के शिक्षाविद पंडित सीताराम जोशी को अलंकृत किया जाएगा। नगरसभा के प्रधानमंत्री कमलेश तिवारी ने बताया कि इस अवसर पर शिक्षाविद पंडित विनायक पांडे महर्षि गौतम की महिमा पर व्याख्यान देंगे। कार्यक्रम के पश्चात भोजन प्रसादी की व्यवस्था रखी गई है। उन्होंने इंदौर के सभी समाजजनों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Shares:

Popular

Popular

Leave a Reply