इंदौर(विनोद गोयल)। मध्यप्रदेश वैश्य महासम्मेलन के तत्वावधान में हिन्दू नववर्ष, गुढी पडवा के उपलक्ष्य में गुरुवार 19 मार्च को सुबह 9 बजे पंचकुइया राम मंदिर स्थित गौशाला पर श्री विशा नागर वणिक समाज एवं वैश्य महासम्मेलन की ओर से गौसेवा कर वैश्य दिवस मनाया जाएगा।
संगठन के प्रदेश महामंत्री अरविन्द बागड़ी, शहर अध्यक्ष धीरज खंडेलवाल, अ.भा. विशा नागर समाज के सचिव डॉ. निलेश नागर एवं शहर अध्यक्ष शैलेष नागर ने बताया कि इस अवसर पर शहर के सभी प्रमुख वैश्य घटकों के समाज बंधु श्रीराम मंदिर पंचकुइया पहुंचकर गौसेवा का पुण्य लाभ उठाएंगे।


