Popular

social organization

भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

इंदौर(विनोद गोयल)।  श्री सकल पंच साहू वैश्य बाथली समाज सिलावटपुरा के तत्वावधान में भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की जयंती के उपलक्ष्य में 15 मार्च रविवार को भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर शाम 4 बजे सिलावटपुरा से भव्य शोभायात्रा एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी।

शोभायात्रा का ऐसा रहेगा मार्ग
शोभायात्रा में घोड़ा-बग्गी, भगवानों की आकर्षक झांकियां तथा भजन मंडलियां शामिल होंगी, जो पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगी। यह यात्रा सिलावटपुरा से प्रारंभ होकर बियाबानी चौराहा, मालगंज, नरसिंह बाजार चौराहा, जवाहर मार्ग, नंदलालपुरा चौराहा, संजय सेतु ब्रिज होते हुए नगर निगम चौराहा पहुंचेगी और चिमन बाग चौराहा स्थित स्काउट ग्राउंड पर समापन होगा।

28 संगठनात्मक समूह होंगे शामिल 
आयोजन में इंदौर शहर के तैलिक साहू समाज के लगभग 28 संगठनात्मक समूह शामिल होंगे। सभी संगठनों ने एकमत होकर बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय तथा छिंदवाड़ा के सांसद विवेक बंटी साहू उपस्थित रहेंगे।

शोभायात्रा के समापन के बाद शाम 7 बजे से स्काउट ग्राउंड पर अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया जाएगा। इसके पश्चात समाजजनों के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन भी रखा गया है। इस कार्यक्रम की जानकारी  साहू समाज सिलावटपुरा इंदौर की अध्यक्ष एडवोकेट श्रीमती भावना सुरेश साहू ने दी।

Shares:

Popular

Popular

Leave a Reply