आदित्य बिरला हाउसिंग फाइनेंस ने इंदौर में नई शाखा खोलकर मध्य प्रदेश में अपनी मौजूदगी बढ़ाई
लॉन्च ऑफर- जीरो लॉगिन फीस और 50 लाख रुपये तक की मौके पर मंजूरी
इंदौर, । आदित्य बिरला हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में अपनी मौजूदगी बढ़ाते हुए इंदौर में नई शाखा शुरू की है। हाउसिंग फाइनेंस के क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में शामिल और आदित्य बिरला कैपिटल लिमिटेड की सहयोगी एबीएचएफएल का यह कदम देशभर में अपना डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क बढ़ाने की उसकी बड़ी योजना का हिस्सा है। इसके साथ मध्य प्रदेश में एबीएचएफएल की कुल शाखाएं 26 हो गई हैं, जिससे राज्य के तेजी से बढ़ते बाजारों में इसकी पकड़ मजबूत होगी और ग्राहकों के लिए सुविधा भी बढ़ेगी।
इंदौर का आवासीय बाजार तेजी से विकास कर रहा है। शहर में बढ़ती औद्योगिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों, बेहतर होती कनेक्टिविटी और लगातार हो रहे बुनियादी ढांचे के विकास से आवास की मांग को मजबूती मिल रही है। इंदौर एक महत्वपूर्ण टियर-2 विकास बाजार के रूप में उभर रहा है, जहां स्थापित महानगरों से आगे बढ़ते व्यवसायों, पेशेवरों और निवेशकों के कारण आवासीय, खुदरा और वाणिज्यिक रियल एस्टेट की मांग बढ़ रही है।बुनियादी ढांचे में सुधार, मेट्रो विस्तार तथा नए बिजनेस और आईटी हब के विकास से उभरते विकास कॉरिडोर में आवास की मांग और मजबूत हो रही है। वहीं, शहर के स्थापित आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों में भी आवासीय संपत्तियों की मांग की मांग बनी हुई है। इसके चलते कारोबारियों, आईटी एवं एंटरप्राइज पेशेवरों, औद्योगिक कर्मचारियों और वेतनभोगी पेशेवरों के बीच घर खरीदने तथा मकान निर्माण के लिए आवास वित्त की आवश्यकता बढ़ रही है।अपनी नई शाखा के माध्यम से आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड का उद्देश्य इंदौर के ग्राहकों तक सुविधाजनक और उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप आवास वित्त समाधान पहुंचाना है, ताकि उन्हें अपने घर के स्वामित्व की दिशा में आगे बढ़ने में सहायता मिल सके।
एबीएचएफएल अलग-अलग तरह के ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हाउसिंग फाइनेंस के कई समाधान देता है। इनमें अफोर्डेबल हाउसिंग लोन, प्रीमियम हाउसिंग लोन, कंस्ट्रक्शन फाइनेंस और प्रॉपर्टी पर लोन शामिल हैं। कंपनी की सेवाएं वेतनभोगी लोगों, प्रोफेशनल्स, अपना कारोबार करने वालों और नए आय वर्ग के ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। मजबूत डिजिटल क्षमताओं के दम पर एबीएचएफएल लोन की पूरी प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाता है, जिससे ग्राहकों को जल्दी मंजूरी मिलती है और सेवा का अनुभव भी बेहतर रहता है।
इस लॉन्च के मौके पर एबीएचएफएल ग्राहकों को एक खास ऑफर दे रहा है, जीरो लॉगिन फीस के साथ 50 लाख रुपये तक के लोन की मौके पर ही मंजूरी। यह ऑफर 07 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगा, जिससे इस नई शाखा के ग्राहकों को तेज और ज्यादा किफायती लोन सुविधा मिलेगी।
कंपनी के इस कदम पर आदित्य बिरला हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के एमडी और सीईओ श्री पंकज गाडगिल ने कहा, “मध्य प्रदेश हमारे लिए विकास की अपार संभावनाओं वाला अहम बाजार है। मजबूत मांग और बढ़ती आकांक्षाओं को देखते हुए हम अपनी मौजूदगी इलाकों में फैला रहे हैं, ताकि ग्राहकों से गहरा रिश्ता बने। अपने बढ़ते डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और मजबूत डिजिटल क्षमताओं के साथ हमारा लक्ष्य घर खरीदने की पूरी प्रक्रिया को ग्राहकों के लिए आसान, तेज और बिना झंझट का बनाना है।”
अपने “हैप्पी होम लोन जर्नी” वाले वादे के मुताबिक, यह विस्तार दिखाता है कि एबीएचएफएल हमेशा ग्राहकों को पहले रखने, जिम्मेदारी से लोन देने और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक फाइनेंस पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी अपने बड़े, विविध और गहराई तक फैले रिटेल पोर्टफोलियो के जरिए लगातार इस दिशा में काम कर रही.

