Health

बीसीआई प्रोटीन बाइट्स हुआ लॉन्च, हेल्दी फूड सेगमेट में बीसीआई का नया कदम

उदयपुर। बिजनेस सक्सेस इंटरनेशनल (बीसीआई) के नए हेल्दी फूड प्रोडक्ट ‘बीसीआई प्रोटीन बाइट्स’ का भव्य लॉन्च मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के करकमलों द्वारा किया गया। लॉन्च कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्योगपति, उद्यमी, शेफ, होटल व्यवसायी एवं बीसीआई सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई केवल बिजनेस नेटवर्किंग तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों के जीवन को बेहतर बनाने वाले गुणवत्तापूर्ण एवं शुद्ध उत्पाद भी बाजार में उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि बीसीआई मसाले, पानी, अगरबत्ती और परफ्यूम के बाद अब बीसीआई प्रोटीन बाइट्स को लॉन्च किया गया है। आने वाले समय में भी बीसीआई स्वास्थ्य और दैनिक जीवन से जुड़े उपयोगी उत्पादों को बढ़ावा देगा।

मेटाफिट वेलनेस की ऑनर एवं बीसीआई युवा प्रेसीडेंट मीनाक्षी पालीवाल ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में लोग हेल्दी स्नैकिंग के बेहतर विकल्प तलाश रहे हैं। इसी सोच के साथ बीसीआई प्रोटीन बाइट्स को तैयार किया गया है।

उन्होंने बताया कि यह उत्पाद खजूर, बादाम, काजू, कद्दू के बीज, तिल एवं अन्य पौष्टिक प्राकृतिक सामग्री से निर्मित है, जो शरीर को आवश्यक न्यूट्रिशन और ऊर्जा प्रदान करता है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें न तो शुगर मिलाई गई है, न ही कृत्रिम रंग (आर्टिफिशियल कलर्स) का उपयोग किया गया है। यह पूरी तरह प्राकृतिक सामग्री से तैयार किया गया है।

यह उत्पाद बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों, फिटनेस प्रेमियों एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों के लिए एक पौष्टिक और स्वादिष्ट विकल्प है। प्रोटीन, फाइबर और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर यह उत्पाद दिनभर ऊर्जा बनाए रखने में सहायक है।

Shares: