Popular

Uncategorized

ब्रिटिश पार्क फेज-1 में गणेश उत्सव का भव्य आयोजन, 5 वर्ष पूर्ण होने पर 56 भोग एवं भंडारे का आयोजन

ब्रिटिश पार्क फेज-1 में गणेश उत्सव का भव्य आयोजन, 5 वर्ष पूर्ण होने पर 56 भोग एवं भंडारे का आयोजन

इंदौर। ब्रिटिश पार्क फेज-1 में गणेश उत्सव समिति द्वारा गणेश उत्सव का आयोजन इस वर्ष विशेष उत्साह एवं श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। समिति द्वारा गणेश उत्सव के सफल आयोजन के 5 वर्ष पूर्ण होने पर इस वर्ष उत्सव को और अधिक भव्य एवं धूमधाम से मनाया जा रहा है।

ब्रिटिश पार्क फेज-1 की विशेषता यह है कि यहां गणेश उत्सव का आयोजन पूरी कॉलोनी के रहवासियों के सामूहिक सहयोग और सहभागिता से किया जाता है। सभी परिवार मिल-जुलकर भगवान श्री गणेश की आराधना एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता करते हैं।

गणेश उत्सव के अंतर्गत इस वर्ष 56 भोग का विशेष आयोजन रखा गया है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं एवं कॉलोनीवासियों के लिए भव्य भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।

गणेश उत्सव समिति के सदस्यों ने बताया कि पांच वर्षों से लगातार कॉलोनी के सभी परिवारों के सहयोग से गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। इस वर्ष भी सभी रहवासियों में उत्साह है और उत्सव को श्रद्धा, एकता एवं भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है।

समिति ने सभी कॉलोनीवासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित गणेश उत्सव के धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करें और इस सामूहिक आयोजन को सफल बनाएं।

 

Shares:

Popular

Popular