NEWS

गीता भवन में सावन के अंतिम सोमवार पर नमक-चमक विधि से विद्वानों ने किया शिवजी का रुद्राभिषेक

गीता भवन में सावन के अंतिम सोमवार पर नमक-चमक विधि से विद्वानों ने किया शिवजी का रुद्राभिषेक

इंदौर। श्रावण के अंतिम सोमवार को गीता भवन में बुलढाना महाराष्ट्र से आए स्वामी त्र्यम्बक गिरि महाराज के सानिध्य एवं विद्वान आचार्यों के निर्देशन में सुबह गीता भवन स्थित सभी देवालयों का विशेष श्रृंगार किया गया। शिव मंदिर पर फूलों, गुब्बारों एवं बिल्व पत्रों से भगवान भोले शंकर का श्रृंगार कर रुद्राभिषेक भी किया गया। विद्वानों ने नमक-चमक विधि से रुद्राभिषेक कर मुख्य यजमान दूल्हेसिंह गहलोत एवं परिवारजनों द्वारा समाज एवं राष्ट्र में सुख, शांति और सद्भावना की प्रार्थना की गई। पूर्णाहुति के अवसर पर आरती में ट्रस्ट के अध्यक्ष राम ऐरन, मंत्री रामविलास राठी, मनोहर बाहेती, दिनेश मित्तल, प्रेमचंद गोयल, महेश चंद्र शास्त्री, हरीश माहेश्वरी आदि ने भाग लिया। इस अवसर पर गोयल पारमार्थिक ट्रस्ट की ओर से सभी भक्तों के लिए फलाहारी खिचड़ी प्रसाद का वितरण भी पूरे दिन किया गया। गीता भवन में चल रहे चातुर्मास में 28 अगस्त तक बुलढाना महाराष्ट्र से आए स्वामी त्र्यम्बक गिरि महाराज प्रतिदिन सुबह 9 से 10 तथा शाम 5.30 से 6.30 बजे तक दैनिक जीवन के लिए उपयोगी विषयों पर प्रवचनों की अमृत वर्षा करेंगे।

 

 

Shares: