NEWS

 गिरीश शर्मा आदित्य को अमरावती में मिला राष्ट्रीय सनातन संस्कृति रत्न अलंकरण

 

गिरीश शर्मा आदित्य को अमरावती में मिला राष्ट्रीय सनातन संस्कृति रत्न अलंकरण

इंदौर,। महाराष्ट्र के अमरावती स्थित स्व. सोमेश्वर पुसदकर स्मृति सभागृह में रविवार को प्रख्यात संत स्वामी कृष्णकांत महाराज के सानिध्य एवं ब्रह्मकुमारी सीतादेवी के आतिथ्य में इंदौर के प्रख्यात मुद्रा संग्राहक एवं लोकतंत्र सेनानी गिरीश शर्मा आदित्य को राष्ट्रीय सनातन संस्कृति रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में गिरीश शर्मा सहित देश की चुनिन्दा उन हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया था जिन्होंने कला, साहित्य, संस्कृति एवं अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में यशस्वी उपलब्धियां अर्जित की हैं। करतल ध्वनि के बीच जब सबसे पहले गिरीश शर्मा को मंच पर आमंत्रित किया गया तो समूचा सभागृह उनके सम्मान में उठ खड़ा हुआ। गिरीश शर्मा को यह उनके जीवन का 43 वां राष्ट्रीय स्तर का सम्मान है जिसे उन्होंने तत्काल इंदौर के मुद्रा प्रेमियों एवं संग्राहकों के नाम समर्पित कर दिया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के अनेक राजनेता, जनप्रतिनिधि एवं कलाकर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन अमरावती के ज्ञान उदय फाउंडेशन, वर्ल्ड सेवन वंडर्स पब्लिकेशन, रेडिएंट टैलेंट बुक ऑफ़ रिकार्ड्स के संयुक्त तत्वावधान में संजोया गया था।

 

 

Shares: