हरिद्वार में इंदौर की “योग यात्रा” का लोकार्पण सु.को. के न्यायमूर्ति माहेश्वरी सहित अनेक संतों की मौजूदगी में हुआ आयोजन
इंदौर। बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं चमेलीदेवी योग केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में शहर में चल रहे विभिन्न योग केन्द्रों के सूत्रधार समाजसेवी विनोद अग्रवाल एवं प्रेमचंद गोयल का हरिद्वार स्थित अखंड दया धाम, सप्तसरोवर मार्ग पर वृन्दावन के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद के सानिध्य एवं सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जेपी माहेश्वरी, उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट प्रयागराज के न्यायमूर्ति शरद यादव, पंचायती अखाडा निर्वाणी के सचिव एवं अखाडा परिषद के अध्यक्ष रवीन्द्र पूरी महाराज तथा महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानन्द भारती और स्वामी आत्मानंद के विशेष आतिथ्य में सम्मान किया गया।
हरिद्वार से लौटकर किशोर गोयल एवं राजेश बंसल ने बताया कि इस अवसर पर इंदौर की योग गतिविधियों पर केन्द्रित स्मारिका “योग यात्रा” का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अनेक संत विद्वानों, न्याय जगत की हस्तियों एवं उत्तराखंड के अनेक विशिष्ट मेहमानों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और कार्यक्रम के सूत्रधार श्रीमती कनकलता-प्रेमचंद गोयल एवं श्रीमती कृष्णा-विजय गोयल की योग, धर्म, अध्यात्म, संस्कृति, समाज, शिक्षा एवं सेवा के क्षेत्र में की जा रही सेवाओं की खुले मन से सराहना की। गत 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में इंदौर नगर निगम की ओर से प्रेमचंद गोयल को योग अलंकरण से भी सम्मानित किया जा चुका है
।


