NEWS

फिलेटेलिक एवं न्यू मिसमेटिक सोसायटी की सभा में वक्ताओं ने साझा की दिलचस्प जानकारियां

सिक्कों को कैसे पहचानें और कैसे संभालें…..!

फिलेटेलिक एवं न्यू मिसमेटिक सोसायटी की सभा में वक्ताओं ने साझा की दिलचस्प जानकारियां

इंदौर। इंदौर फिलेटेलिक एवं इंदौर न्यू मिसमेटिक सोसाइटी की संयुक्त मासिक सभा रीगल चौराहा स्थित इंडियन कॉफ़ी हाउस पर सम्पन्न हुई जिसमें धार जिले की दंत चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुकृति दीक्षित के मुख्य आतिथ्य एवं लक्ष्मीकांत जैन की अध्यक्षता में वक्ताओं ने सिक्कों को पहचानने और नई पीढ़ी को सिक्कों की महत्ता पर दिलचस्प जानकारियां साझा की। इस मौके पर प्रख्यात मुद्रा संग्राहक गिरीश शर्मा आदित्य एवं रवीन्द्रनारायण पहलवान ने कार्यशाला में अनेक महत्वपूर्ण तथ्य बताए।

बैठक में नरेन्द्र अग्रवाल ने सभा शुभारंभ की घोषणा की। देवकीनंदन त्रिवेदी ने सबके स्वस्थ रहने की मांग कामनाएं व्यक्त की। बहादुर सिंह चौहान ने स्वागत उद्बोधन दिया। जयंत डोसी, मुकेश पाटीदार, मिलिंद देहद्राय ने सदस्यों को उपहार भेंट किए। फिलेटेलिक क्षेत्र में की गई अति विशिष्ट सेवाओं के लिए जीके माहेश्वरी, नील जैन एवं इंजी. चिराग त्रिवेदी को फिलेटेलिक गौरव रत्न से सम्मानित किया गया। जयंत डोसी ने जैनिज़्म पर विशेष आवरण का संकलन प्रदर्शित किया। रवीन्द्रनारायण पहलवान ने पुस्तक प्रदर्शनी के माध्यम से सिक्कों पर केन्द्रित जानकारियां साझा की। संचालन कार्यकारी अध्यक्ष राजेश शाह ने किया और आभार माना नील जैन ने

 

Shares: